
गुरुग्राम में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है. शुक्रवार को डीएलएफ फेज-1 में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर बने अवैध हिस्से को बुलडोजर चलाकर हटाया गया. अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
चंद्रचूड़ सिंह ने की अधिकारी से मुलाकात
कार्रवाई के दौरान चंद्रचूड़ सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने डीटीपी अधिकारी अमित मधौलिया से बात की और पूछा कि क्या सिर्फ घर के बाहर की तोड़फोड़ होगी या घर के अंदर भी कोई कार्रवाई की जाएगी. इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कार्रवाई सिर्फ नियमों के मुताबिक की जा रही है और जो हिस्सा अवैध है, उसी पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.
चंद्रचूड़ सिंह का वीडियो वायरल
इस मौके के एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चंद्रचूड़ खुद घर के बाहर अधिकारियों से बातचीत करते दिख रहे हैं. वो इस काम में अधिकारियों को अपनी तरफ से सपोर्ट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि डीटीपी अमित मधौलिया ने इस कार्रवाई की जानकारी खुद एक्टर को दी है.
Gurugram: DLF Phase 3 में अभिनेता Chandrachur Singh के घर के बाहर चला DTP का बुलडोजर।
सड़क की जमीन पर बनी दीवार और पेड़-पौधे हटाए गए।
DTP Amit Madholia ने कार्रवाई की जानकारी फिल्म अभिनेता को दी। pic.twitter.com/crlubZDldu— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) July 3, 2026
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 से लेकर फेज-5 तक इन दिनों अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है. प्रशासन उन जगहों पर कार्रवाई कर रहा है, जहां बिना परमिशन के निर्माण किया गया है या सरकारी नियमों का पालन नहीं किया गया. डीएलएफ के फेज-1 से फेज-5 तक करीब 5,000 मकानों की पहचान की गई है. इन पर सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी. पिछले कई दिनों से अलग-अलग इलाकों में ये अभियान लगातार जारी है.
चंद्रचूड़ सिंह ने इन फिल्मों में किया काम
चंद्रचूड़ सिंह की फिल्मों की बात करें तो वो ‘माचिस’, ‘तेरे मेरे सपने’, ‘जोश’, ‘दाग: द फायर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ में भी अहम भूमिका निभाई थी. इसमें उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई.
ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘कॉकटेल 2’ का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म

