लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बाजार के मिलावटी खोया से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध खोया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Homemade Khoya Recipe: नवरात्रि में अब 8 ही दिन रह गए हैं. ऐसे में त्योहार आते ही खोया की डिमांड भी बढ़ जाती है. मांग बढ़ते ही बाजार में मिलावटी खोया उतारा जाता है और इसे धड़ल्ले से बेचा जाता है. मिलावटी खोया सेहत के लिए कतई अच्छा नहीं होता है, साथ ही यह पूजा के लिए बनाई जाने वाली मिठाइयों का स्वाद भी खराब कर देता है. लेकिन त्योहारों में हम इस मिलावटी मावे के सेवन से न सिर्फ बच सकते हैं, बल्कि घर पर इसे तैयार भी कर सकते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं.

कढ़ाई में डालें घी और दूध

रेसिपी क्रिएटर शिखा के अनुसार, सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसके गर्म होने पर उसमें थोड़ा सा घी डालें. कढ़ाई में पूरा घी फैला दें. इससे दूध के जलने के अंश नहीं आएंगे. इसके बाद कढ़ाई में 2 लीटर फुल क्रीम दूध डालें और गैस को हाई फ्लेम पर रखकर लगातार चलाते रहें. करछी को कढ़ाई की तली तक ले जाकर चलाएं.

दूध को लगातार चलाते रहें

रेसिपी क्रिएटर शिखा के मुताबिक, दूध को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहना जरूरी है. दूध में उबाल आने के बाद भी गैस की फ्लेम को हाई रखें और दूध को पकाएं. अगर दूध कढ़ाई के किनारों पर लगने लगे तो उसे करछी से छुड़ा लें. हाई फ्लेम पर ही दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं. अगर दूध कढ़ाई से बाहर आ रहा है तो गैस की फ्लेम को लो कर लें. जब उफान कम हो जाए तो फिर गैस को तेज कर दें. वैसे बड़ी कढ़ाई में दूध उबलकर बाहर नहीं आएगा.

दूध की मात्रा कम होने लगेगी

जैसे-जैसे दूध पककर गाढ़ा होता जाएगा, वैसे-वैसे इसकी मात्रा कम होती जाएगी. ध्यान रहे, करछी को चलाते रहना है. अगर नहीं चलाएंगे तो दूध कढ़ाई में चिपक जाएगा. करीब 15 मिनट में दूध की मात्रा आधी हो जाएगी. जैसे ही दूध बहुत गाढ़ा हो जाए तो गैस की फ्लेम को मीडियम कर लें और गाढ़ा होने तक इसे करछी से चलाते रहें.

धीमी आंच पर तैयार करें खोया

दूध और गाढ़ा होने पर गैस की फ्लेम लो कर लें और लो फ्लेम पर ही इसे चलाते रहें. थोड़ी देर में ही खोया बनकर तैयार हो जाएगा. जैसे-जैसे खोया अपना रूप लेगा, उसकी थिकनेस बढ़ती जाएगी. इसके बाद इसे 5 मिनट और पकाएं. 5 मिनट के बाद गैस की फ्लेम बंद कर दें. इसके बाद इसे ठंडा होने दें, जिससे यह और गाढ़ा होगा. अब आपका खोया तैयार है. इससे आप अपनी मनपसंद की कोई मिठाई बना सकते हैं.

The post बाजार के मिलावटी खोया से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध खोया appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment