लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीबीआई:एलआईसी निवेश फ्रॉड केस में रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामला – Cbi Chargesheets Rcom, Ex Chief Investment Officer Of Lic In Rs 3,750-cr Cheating Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में सीबीआई मामलों के स्पेशल जज के सामने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) केस में चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, रिलायंस एडीए ग्रुप के दो अधिकारियों-अमिताभ झुनझुनवाला (ग्रुप एमडी) और विश्वास जोशी (सीनियर वीपी रिलायंस केपिटल लिमिटेड) – और एलआईसी के तत्कालीन चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर पी. वेणुगोपाल के खिलाफ दाखिल की गई है। इन चारों आरोपियों पर आईपीसी के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी व आपराधिक विश्वासघात के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत अपराधों के लिए आरोप लगाए गए हैं। अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने और दूसरे आरोपों की जांच के लिए आगे की जांच जारी है।

अब तक हुई जांच से पता चला है कि 2012 में, एलआईसी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा जारी 1,500 करोड़ रुपये के एनसीडी (नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर) खरीदे थे, जो गंभीर रूप से गलत जानकारी के आधार पर जारी किए गए थे। एनसीडी सब्सक्रिप्शन से मिले फंड को बाद में एडीए ग्रुप की कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया, जिससे एलआईसी को गलत तरीके से नुकसान हुआ। इसके चलते आरोपी व्यक्तियों और संस्थाओं को गलत तरीके से फायदा हुआ। बता दें कि सीबीआई ने लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से मिली शिकायत के आधार पर 01.04.2026 को यह मामला दर्ज किया था। एलआईसी को हुआ कुल कथित नुकसान 3,750 करोड़ रुपये है।

सीबीआई, बीएसएफबी, दिल्ली ने कई पब्लिक सेक्टर बैंकों, एलआईसी और ईपीएफओ से मिली शिकायतों के आधार पर रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड और रिलायंस एडीए ग्रुप की अन्य संस्थाओं के खिलाफ नौ एफआईआर दर्ज की हैं। सीबीआई ने पहले रिलायंस एडीए ग्रुप के मामलों में सात चार्जशीट दाखिल की थीं। मौजूदा चार्जशीट इन मामलों में दाखिल आठवीं चार्जशीट है, और सीबीआई ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों की जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। सीबीआई इन मामलों की तेजी से और व्यापक जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:क्या प्रदेश के स्कूलों में हो सकता है पितृ विसर्जन का अवकाश?, कैलेंडर में इन नियमों के तहत है छुट्टी – Up: Can Schools In The State Have A Holiday For Pitru Visarjan? The Holiday Is Listed In The Calendar Under Th

‘गणेश विसर्जन खत्म, अब ज्ञानेश कुमार का विसर्जन बाकी’:प्रकाश राज ने एसआईआर पर उठाए सवाल; भाजपा ने क्या कहा? – Ganesh ‘visarjan’ Over, Gyanesh Kumar ‘visarjan’ Remains: Prakash Raj

यूपी:प्रदेश भाजपा ने घोषित की मीडिया टीम, इन 31 लोगों को बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता; ये होंगे पैनलिस्ट – Up: State Bjp Announces Media Team, Appoints 31 People As State Spokespersons; They Will Be Panelists

85 किमी का दावा लेकिन मिली सिर्फ 16 किमी की रेंज:उपभोक्ता आयोग ने ईवी निर्माता पर लगाया ₹1.7 लाख का जुर्माना – E-scooter Delivers Only 16 Km Range Vs Promised 85 Km: Kerala Consumer Commission Awards Rs 1.7 Lakh

नेपाल की पड़ी गई थी जमीन पर गंदी नजर:छोटे भाई की गई याददाश्त तो जेठ ने ली भाभी की जान, कुल्हाड़ी से काट डाला – Brother-in-law Hacked Sister-in-law To Death With Axe To Usurp Nine Bighas Of Land

क्या Cng कार में पेट्रोल और सीएनजी बराबर मात्रा में रखना जरूरी है?:क्या है इंजन सुरक्षित रखने का सही नियम? – Do You Need Equal Petrol And Cng Levels In Your Cng Car? Essential Maintenance Tips To Prevent Engine Damage

Leave a Comment