लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मचाई तबाही, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी किया हैरान, जानें- ‘कॉकटेल 2’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल रही. जहां अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल को सिनेमाघरो में रिलीज के पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो वहीं एक हफ्ते पुरानी शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 और सामंथा रूथ प्रभु की मां इंति बंगारम भी कंप्टीशन में बरकरार नजर आईं. इन सबके बीच इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा भी बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाती नजर आई. जानते हैं शुक्रवार को इनमें से किसने कितना कलेक्शन किया है.

वेलकम टू द जंगल ने शुक्रवार को कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी सहित कई कलाकारों से सजी वेलकम टू द जंगल ने सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर धमाल मचा दिया और दमदार कलेक्शन किया. बता दें कि इस फिल्म ने 25 जून को पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ कमाए थे.

  • वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15 करोड़ से खाता खोला है.
  • इसी के साथ पेड प्रीव्यू और और ओपनिंग डे कलेक्शन को मिलाकर इसकी पहले दिन की कमाई 18.75 करोड़ रुपये हो गई है.

कैरी ऑन जट्टा 4 ने फ्राइडे को कितना कमाया?
गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता की कैरी ऑन जट्टा 4 भी शुक्रवार को रिलीज हुई है और इस फिल्म ने भी ठीक शुरुआत की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कैरी ऑन जट्टा 4 ने रिलीज के पहले दिन 1.85 करोड़ कमा कलेक्शन किया है.
  • ये शुरुआती आंकड़े हैं इनमें ऑफशियल नंबर्स आने के बाद थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. 

कॉकटेल 2 ने फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इसकी पहले वीक की कमाई 70.50 करोड़ रुपये रही है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को इसने 4.25 करोड़ कमाए.
  • इसी के साथ इसकी 8 दिनों की टोटल कमाई अब 74.75 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर…क्या माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

मां इंति बंगारम ने फ्राइडे को कितनी की कमाई?
सामंथा रूथ प्रभु की मां इंति बंगारम बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में 35.85 करोड़ कमाने के बाद इस फिल्म ने दूसे शुक्रवार को कमाई में तेज दिखाई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मां इंति बंगारम ने रिलीज के 8वें दिन यानी फ्राइडे को 4.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई अब 40.50 करोड़ रुपये हो गई है.

मैं वापस आऊंगा ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा नई रिलीज फिल्मों के आगे भी जमी हुई है. इसने पहले हफ्ते में 12.25 करोड़ कमाए थे और दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 22.55 करोड़ रुपये रहा. वहीं रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को इसने फिर तेजी दिखाई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 2.85 करोड़ कमाए हैं.
  • इसीके साथ इस फिल्म की 15 दिनों की कुल कमाई अब 37.65 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग कर ली गुपचुप शादी? मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस की फोटो वायरल

‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद आगे क्या? अब इन फिल्मों से गर्दा उड़ाएंगे अक्षय कुमार, एक में बनेंगे विलेन

रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने फिर रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन, पहाड़ जैसा कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Galaxy Apartment: गैलेक्सी अपार्टमेंट में कौन रहता है? जानिए कितने सालों से यहां टिका है सलमान खान का पूरा परिवार

Viral Video: ‘इनकी बीवियां क्यों नहीं टिकती यार…’, आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी सावंत ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

बैन करने वाले आप कौन होते हैं? रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी, कहा- इस लड़के ने इंडस्ट्री को…’

Leave a Comment