लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बंगाल:भाजपा विधायक रेखा पात्रा ने जिला नेताओं पर लगाए आरोप, कहा- पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए करते हैं गुमराह – Bengal-bjp-mla-rekha-patra-alleges-humiliation-basirhat-district-leadership

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संदेशखाली आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शुमार रहीं भाजपा विधायक रेखा पात्रा ने अपनी ही पार्टी के संगठन पर आरोप लगाए हैं। विधायक रेखा पात्रा ने बशीरहाट संगठनात्मक जिला नेतृत्व के एक वर्ग पर उन्हें बार-बार अपमानित करने और उनकी औपचारिक शिक्षा की कमी का हवाला देकर ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाया है।

हिंगलगंज की विधायक ने कहा कि वह जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से दूर रही हैं, क्योंकि उन्हें वहां “असहयोग” और कथित अनादर का सामना करना पड़ा। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप कर “न्याय दिलाने” की अपील की।

रेखा पात्रा ने लगाए क्या-क्या आरोप?

रेखा पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे जिला नेतृत्व गुमराह करता है, इसलिए मैं उनके द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होती। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहती हूं और काम करती हूं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बशीरहाट संगठनात्मक जिला समिति के सदस्य उनकी औपचारिक शिक्षा की कमी का इस्तेमाल उन्हें गलत दिशा में ले जाने के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे पढ़ाई-लिखाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए बशीरहाट संगठनात्मक जिला समिति मुझे गुमराह करती है। वे हमेशा मेरा अपमान करते हैं। कार्यक्रमों में बुलाने के बावजूद मेरा अपमान किया जाता है। मुझे ये बातें पसंद नहीं हैं।” पात्रा का यह सार्वजनिक असंतोष भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से संवेदनशील समय पर सामने आया है। राज्य में पार्टी की सरकार है और आगामी पंचायत चुनाव भी नजदीक हैं।

संगठन या पार्टी: किससे नाराज है भाजपा विधायक?

जिला नेतृत्व की तीखी आलोचना के बावजूद पात्रा ने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी संगठन के एक वर्ग से है, न कि भाजपा या उसकी सरकार से। उन्होंने कहा, “पार्टी संगठनात्मक जिला, मंडल या बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की वजह से नहीं रुकती। पार्टी अपने तरीके से आगे बढ़ती है।”  साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही सरकार ने काम करना शुरू कर दिया था।

विधायक ने कहा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ऊंचाइयों तक जाएगी। यह सत्ता में आने के बाद से ही काम कर रही है। इसने काम शुरू करने में एक पल की भी देरी नहीं की।” पात्रा ने राजनीतिक गतिविधियों को सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करने के महत्व को भी नकारते हुए कहा कि उनका ध्यान प्रचार के बजाय अपने निर्वाचन क्षेत्र के काम पर है।

उन्होंने कहा कि मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता हिंगलगंज में उनके द्वारा भाग लिए गए कार्यक्रमों से वाकिफ हैं, भले ही वे हमेशा ऑनलाइन पोस्ट न हों। उन्होंने कहा, “मैं उन नेताओं जैसी नहीं हूं जो राजनीति में बने रहने या बड़ा नेता बनने के लिए हर समय सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। मैं यह करने के लिए राजनीति में नहीं आई।” पात्रा ने बताया कि उनके कार्यालय में मदद मांगने वालों की भीड़ लगी रहती है और वह लोगों की समस्याएं सुनने में काफी समय देती हैं। 

जिला भाजपा ने विवाद पर क्या कहा?

हालांकि, जिला भाजपा ने इस विवाद को कमतर आंकने की कोशिश की। बशीरहाट संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सुकल्याण बैद्य ने कहा कि पार्टी ने हमेशा पात्रा को एक विधायक और जिला समिति सदस्य के तौर पर उचित सम्मान देने का प्रयास किया है।

बैद्य ने कहा, “जिला समिति के कार्यकर्ता और विधायक के तौर पर उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए, हमने हमेशा देने की कोशिश की है। उन्हें कुछ महसूस हुआ होगा, यह उनका मामला है। इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है।” पंचायत चुनाव नजदीक होने के मद्देनजर बैद्य ने कहा कि यह मतभेद पार्टी की चुनावी तैयारियों में बाधा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा, “हम आगे के दिनों में साथ मिलकर लड़ेंगे। वरिष्ठ नेता मौजूद हैं और वे इस मामले को देख रहे हैं। वे जो भी कहेंगे, हम उसी के अनुसार काम करेंगे।” 

कैसा रहा है रेखा पात्रा का सियासी सफर?

पात्रा का राजनीतिक सफर असामान्य रूप से तेज रहा है। संदेशखाली की एक गृहिणी रहीं पात्रा, तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस के मजबूत नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक प्रमुख चेहरे के तौर पर उभरीं। भाजपा ने उन्हें महिलाओं के प्रतिरोध के जमीनी प्रतीक के रूप में पेश किया।

रैलियों में अपनी छोटी बेटी को गोद में लेकर चलने वालीं पात्रा संदेशखाली आंदोलन के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक बन गईं। यह आंदोलन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2024 में बशीरहाट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वह यह चुनाव हार गई थीं। पार्टी ने उन्हें 2026 के विधानसभा चुनाव में एक और मौका दिया और हिंगलगंज सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के आनंद सरकार को 5,421 वोटों से हराया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कल का मौसम:दिल्ली-एनसीआर में 16 सितंबर तक बारिश के आसार, जानें कब होगी राजधानी से मानसून की विदाई? – Rain Likely In Delhi-ncr Until September 16

दिल्ली में बारिश डालेगी मैच में खलल?:पहले टी20 के दिन कैसा है मौसम का पूर्वानुमान, भारत का पलड़ा क्यों भारी – Ind Vs Afg 1st T20 Weather Forecast County Delhi Pitch Report Arun Jaitley India Vs Afghanistan Weather Report

केरल:सीएम सतीशन ने नाचने वाले एआई वीडियो पर ली चुटकी, बोले- मोहनलाल से बेहतर नाच रहा हूं; और क्या कहा? – Kerala-cm-v-d-satheesan-ai-dance-video-kseb-employees-power-crisis

यूपी में हैवानियत:नौवीं क्लास में तीन छात्रों ने सहपाठी को बनाया हवस का शिकार, पिता बोले- कैमरे में कैद घटना – In Bulandshahr Class Nineth Student Accuses Classmates Of Assault

यूपी:बसपा के पारिवारिक विवाद में दूसरी पार्टियां सक्रिय, दीपिका के नाम पर चंद्रशेखर बोले- आकाश का स्वागत – Up: Other Parties Active In Bsp’s Family Dispute, Chandrashekhar Said On Deepika’s Name – Akash Is Welcome

खबरों के खिलाड़ी:आकाश के कभी बसपा में कभी बाहर होने से किसे फायदा? विश्लेषकों ने बताया 2027 में क्या होगा असर – Khabaron Ke Khiladi Bsp Inside Tussle Mayawati Akash Anand Ashok Siddharth Up Election 2027 Expert Analyse

Leave a Comment