
Travel Tips: गर्मियों के इन दिनों में अगर आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ चीजें पहले से पता होनी चाहिए. ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए कि आप अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय करने निकले हों और बीच में ही आपकी तबियत खराब हो जाए या फिर परिवार के किसी भी सदस्य की तबियत बिगड़ जाए. गर्मियों के इन दिनों में कहीं भी घूमने जाना अपने आप में एक चैलेंज है, लेकिन अगर आप तैयारी सही तरीके से करें तो इसे सिर्फ आरामदायक ही नहीं बल्कि मजेदार भी बना सकते हैं. अगर आप इन गर्मियों में कहीं घूमने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में बताई गयी बातों का आपको ख्याल जरूर रखना चाहिए. ये ट्रैवल टिप्स आपकी जर्नी को काफी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाने में मदद करेंगी.
पानी की कमी से बचें और हाइड्रेटेड रहें
गर्मियों में अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अपनी हाइड्रेशन का खास ख्याल रखना चाहिए. इन दिनों में सबसे बड़ी अगर कोई प्रॉब्लम होती है तो वह है शरीर में पानी की कमी हो जाना. जब आप ट्रैवल कर रहे होते हैं तो आपके शरीर से पसीना खूब निकलता है जिस वजह से आपका शरीर थोड़ी ही देर में थक जाता है. अगर आप घूमने निकले हैं तो अपने साथ पानी की एक बोतल जरूर रखें और हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो अपने साथ नींबू पानी, नारियल का पानी या फिर ओआरएस जैसी ड्रिंक्स भी साथ रखें.
बिना एसी और कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा, आज ही अपनाकर देखें ये आसान उपाय
हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें
गर्मियों में दिनों में खासकर आपको कभी भी हैवी और टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इस तरह के कपड़े ट्रैवल करते समय आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं. बेहतर होगा कि घूमते समय आप एकदम हल्के, ढीले-वाले और कॉटन के कपड़े ही पहनें. इस तरह के जो कपड़े होते हैं वे पसीने को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेते हैं और साथ ही शरीर को भी ठंडा रखने में मदद करते हैं. जब आप दोपहर के समय घर से बाहर निकल रहे हैं, उस समय आपको हमेशा हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
धूप से बचाव का पूरा ख्याल रखें
अगर आप तेज धूप में लंबे समय तक रहते हैं तो यह आपकी स्किन के लिए ही नहीं बल्कि आपके सेहत के लिए भी काफी हानिकारक साबित हो सकता है. यह एक बड़ी वजह है कि घर से बाहर निकलते समय आपको एक टोपी, सनग्लास और छाता अपने साथ जरूर रखना चाहिए. इसके अलावा आपको अपने चेहरे और गर्दन पर एक सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें बना सकती हैं आपके पूरे दिन को आसान और स्ट्रेस फ्री, बेहतर जिंदगी चाहिए तो जान लें
लाइट और हेल्दी खाना खाएं
आपको कभी भी गर्मियों के इन दिनों में ज्यादा हैवी या फिर फ्राइड चीजें नहीं खानी चाहिए. इस तरह की चीजें आपके डाइजेशन को अफेक्ट करती हैं. जब आप ट्रैवल कर रहे हों, तो उस समय आपको हमेशा एक लाइट और हेल्दी चीजें ही खानी चाहिए. अगर आप बाहर घूम रहे हैं तो ज्यादा स्पाइसी स्ट्रीट फूड्स और इस तरह की चीजों को भी खाने से बचें. इस तरह की चीजें आपके पेट खराब होने का कारण बन सकती है. जब आप घूम रहे हों तो उस समय फ्रेश चीजें खाना आपके लिए बेहतर साबित होता है.
सही समय पर घूमने की प्लानिंग करें
गर्मियों के दिनों में दोपहर के समय गर्मी काफी ज्यादा तेज होती है, इसलिए आपके लिए घूमने के लिए एक सही समय चुनना और भी जरूरी हो जाता है. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो सुबह जल्दी उठकर घूमने निकल जाएं और शाम के समय ट्रैवल करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको थकावट कम होगी और साथ ही आप ज्यादा आराम से चीजों को एन्जॉय कर सकेंगे.
जरूरी दवाइयां और फर्स्ट एड किट साथ रखें
जब आप गर्मियों के दिनों में घूम रहे होते हैं तो आपकी सेहत आसानी से खराब हो सकती है. गर्मियों के इन दिनों में सिरदर्द, बुखार और पेट दर्द जैसी प्रॉब्लम्स काफी आम है. ऐसे में जब भी आप घूमने के लिए निकल रहे हैं तो अपने साथ एक छोटी सी फर्स्ट एड किट साथ रखें और उसमें हर जरूरी दवाई, बैंडेज और ओआरएस भी रखें. अगर आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम से पहले से ही जूझ रहे हैं, तो उसकी दवाई भी अपने साथ जरूर रखें.
ये भी पढ़ें: जल्दबाजी या वजन घटाने के लिए स्किप कर देते हैं ब्रेकफास्ट? जानें किस तरह यह आदत बिगाड़ देती है आपकी सेहत
The post गर्मियों में फैमिली के साथ घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? घर से बाहर निकलने से पहले ध्यान रखें ये 6 बातें appeared first on Prabhat Khabar.


