लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

International Youth Day 2026:आज है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस; जानें इतिहास, थीम और महत्व – International Youth Day 2026 Theme History And Significance In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Yuva Diwas 2026: दुनिया के युवाओं की ऊर्जा, सोच, रचनात्मकता और बदलाव की क्षमता को पहचानने के लिए हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दुवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी युवा दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यह दिवस युवाओं से जुड़े मुद्दों को वैश्विक स्तर पर सामने लाने और युवाओं की क्षमता को आज के समाज में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में पहचानने का अवसर देता है। 

अंतराष्ट्रीय युवा दिवस की हर साल एक खास थीम होती है। इसी थीम का आधार बनाकर दुनियाभर के युवाओं को सशक्त करने, उनकी सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिस्थितयों को समानता प्रदान करने का संदेश दिया जाता है।

हालांकि युवा दिवस मनाने की जरूरत क्यों पड़ी और पहली बार किसने व कब युवा दिवस मनाया, ये जानना भी महत्वपूर्ण है। यह दिन केवल जश्न का नहीं सरकारों, संस्थाओं और समाज को यह सोचने का अवसर भी देता है कि युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों को कैसे कम किया जाए और उन्हें निर्णय लेने तथा विकास की प्रक्रिया में सार्थक भागीदारी कैसे दी जाए। आइए जानते हैं युवा दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 कब है?

वैश्विक स्तर पर युवा दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह दिन बुधवार को पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र में इस दिन का आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है। इस दिन दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा केंद्रित कार्यक्रम, चर्चाएं, जागरूकता अभियान, शैक्षणिक एक्टिविटीज, युवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य युवाओं की आवाज को सामने लाना और उनके सामने मौजूद अवसरों व चुनौतियों पर चर्चा करना है।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास क्या है?


  • इन दिन की पृष्ठभूमि संयुक्त राष्ट्र के युवा केंद्रित प्रयासों से जुड़ी है।

  • 1991 में वियना में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सिस्टम के विश्व युवा फोरम के पहले सत्र में युवाओं की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस घोषित करने का विचार सामने आया था।

  • बाद में 1998 में वर्ल्स काॅन्फ्रेंस आफ मिनिस्टर्स रिस्पाॅन्सिबल फार यूथ ने 12 अगस्त को विश्व युवा दिवस घोषित करने की सिफारिश की। 

  • इसके बाद 17 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 अगस्त को इन दिन को मनाने का समर्थन किया।

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पहला अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त 2000 को मनाया गया ।

  • इस दिवस का उद्देश्य वर्ल्ड प्रोग्राम आफ एक्शन फाॅर यूथ के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक चर्चा को प्रोत्साहित करना भी है।


युवा दिवस की थीम क्या है?



युवा दिवस 2026 की थीम, अलग परिस्थितियां, समान आकांक्षाएं। इस थीम का संदेश है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले युवाओं की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिस्थितियां भले ही अलग हों, लेकिन उनके कई सपने और जरूरतें समान हैं, जैसे अच्छी शिक्षा, बेहतर रोजगार, स्वास्थ्य, सम्मान, निर्णय लेने में भागीदारी और सुरक्षित एवं टिकाऊ भविष्य।



हिंदी में इसका अर्थ है, “अलग परिस्थितियां, समान आकांक्षाएं। (Different Contexts, Common Aspirations.)  इस थीम का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए “एक ही तरीका सभी के लिए” वाला दृष्टिकोण हमेशा काम नहीं कर सकता। अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों की परिस्थितियों को समझते हुए युवाओं की वास्तविक जरूरतों के अनुसार अवसर और नीतियां तैयार करना जरूरी है।



युवा दिवस का महत्व


  • युवा दिवस युवाओं की उपलब्धियों को पहचानने के साथ-साथ उन चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर देता है जिनका सामना वे करते हैं।

  • यह दिन समाज को याद दिलाता है कि युवा केवल जनसंख्या का एक वर्ग नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव की महत्वपूर्ण शक्ति हैं।

  • इस दिन स्कूल, काॅलेज, युवा संगठन और कम्यूनिटी युवाओं की भागीदारी वाले कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।


     


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Campus Diaries:वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन शुरू, यूजी और पीजी वाले इस तारीख तक भरें फॉर्म – Campus Diaries: Applications Open For Vice Chancellor Internship Scheme 2026 For Ug And Pg Students

एक अरब के पार पहुंची जेमिनी यूजर्स की संख्या:सबसे ज्यादा इन कामों में हो रहा इस्तेमाल; डेटा देख चौंक जाएंगे – Gemini Hits 1 Billion Monthly Users, Google Fastest-growing Product

Ronaldo Dating History:जॉर्जिना से पहले कैसी थी रोनाल्डो की लव लाइफ, किन-किन हसीनाओं को किया डेट? देखें लिस्ट – Cristiano Ronaldo Dating History: The Women He Dated Before Georgina Rodriguez; Bipasha, Hilton, Irina List

The Bonus Market Update:सेंसेक्स 70 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; कच्चे तेल और सीपीआई पर नजर – Share Market Opening Bell: Sensex Down Over 70 Points, Nifty Also Declines

Who Is Georgina Rodriguez:जॉर्जिना का नेट वर्थ कितना? रोनाल्डो से पहली मुलाकात कब हुई और कैसे हुआ था प्यार? – Georgina Rodriguez Net Worth: How She Built Her Fortune And Her Love Story With Cristiano Ronaldo

Chamba Crime:’पापा…ये क्या कर रहे हो, नीचे बहुत पानी है’, पुल से रावी में गिराए मासूम की आखिरी पुकार – Chamba Crime Father Accused Throwing Child Ravi River

Leave a Comment