लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केरल:सीएम सतीशन ने नाचने वाले एआई वीडियो पर ली चुटकी, बोले- मोहनलाल से बेहतर नाच रहा हूं; और क्या कहा? – Kerala-cm-v-d-satheesan-ai-dance-video-kseb-employees-power-crisis

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनका एआई से बनाया गया एक वीडियो देखकर वह ‘हैरान और स्तब्ध’ रह गए। इस वायरल वीडियो में उन्हें केरल राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के एक समूह के साथ नाचते हुए दिखाया गया है।

यह वीडियो राज्य में जारी बिजली संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती के बीच सामने आया है। सोशल मीडिया मंचों पर इसे लाखों बार देखा जा चुका है।

‘मोहनलाल और विजय से भी बेहतर नाचते हुए दिखाया’

शुक्रवार देर रात यहां ‘संगीत, सिनेमा और कानून: कला, संस्कृति और कानून के संबंधों की पड़ताल’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार में सतीशन ने कहा कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। सतीशन ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वीडियो में उन्हें मलयालम अभिनेता मोहनलाल और उनके ‘दोस्त’, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से भी बेहतर नाचते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखा है.. जिसमें मुझे एक समूह के साथ नाचते हुए दिखाया गया है। हां, मैं मोहनलाल और अपने दोस्त, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से बेहतर नाच रहा था। मैं इन दोनों नर्तकों से बेहतर नाच रहा हूं।”

सतीशन ने एआई की चुनौतियों पर जताई चिंता

उन्होंने आगे कहा, “मैं हैरान और स्तब्ध रह गया। वे इस तरह के वीडियो बना रहे हैं। आप भी सोशल मीडिया पर यह वीडियो देख सकते हैं।” सतीशन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पैदा हो रही नई चुनौतियों से निपटने और कॉपीराइट की सुरक्षा मजबूत करने के लिए मौजूदा कानूनों में बदलाव की जरूरत पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के सामने आने के साथ कानूनी ढांचे में भी बदलाव जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पायरेसी फिल्म उद्योग को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है और इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मजबूत कानूनी संरक्षण की जरूरत है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल:भाजपा विधायक रेखा पात्रा ने जिला नेताओं पर लगाए आरोप, कहा- पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए करते हैं गुमराह – Bengal-bjp-mla-rekha-patra-alleges-humiliation-basirhat-district-leadership

यूपी में हैवानियत:नौवीं क्लास में तीन छात्रों ने सहपाठी को बनाया हवस का शिकार, पिता बोले- कैमरे में कैद घटना – In Bulandshahr Class Nineth Student Accuses Classmates Of Assault

यूपी:बसपा के पारिवारिक विवाद में दूसरी पार्टियां सक्रिय, दीपिका के नाम पर चंद्रशेखर बोले- आकाश का स्वागत – Up: Other Parties Active In Bsp’s Family Dispute, Chandrashekhar Said On Deepika’s Name – Akash Is Welcome

खबरों के खिलाड़ी:आकाश के कभी बसपा में कभी बाहर होने से किसे फायदा? विश्लेषकों ने बताया 2027 में क्या होगा असर – Khabaron Ke Khiladi Bsp Inside Tussle Mayawati Akash Anand Ashok Siddharth Up Election 2027 Expert Analyse

एचडीएफसी बैंक में नेतृत्व परिवर्तन:जिमी टाटा बनेंगे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एमडी-सीईओ के लिए भेजे गए दो नाम – Hdfc Bank Proposes Two Candidates For Md & Ceo To Rbi; Appoints Jimmy Tata As Executive Director

यूपी:ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े प्रदेश के रिश्ते, 47,484 करोड़ का निर्यात; इन क्षेत्रों में बढ़ी भागीदारी – Up: State’s Relations With Brics And Allied Countries Grow, Exports Worth Rs 47,484 Crore

Leave a Comment