भारत में ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और कनाडा के बीच जल्द ही ट्रेड डील होने वाली है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. ट्रंप के बयान से सवाल उठता है कि क्या अब यूएस और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने वाला है?
ट्रंप ने कनाडा के साथ डील को लेकर क्या कहा?
आयरलैंड में प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन के साथ मुलाकात के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कनाडा के साथ व्यापार समझौते को लेकर सवाल पूछा गया. जिसके बाद ट्रंप ने कहा कि कनाडा अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है और जल्द ही दोनों देशों के बीच डील देखने को मिल सकती है.

उन्होंने अमेरिकी किसानों के लिए बेहतर व्यापारिक शर्तों की भी मांग की है. वहीं, ट्रंप का कहना है कि कनाडा को अमेरिकी किसानों पर लगाए गए टैरिफ और दूसरे शुल्क को हटाने होंगे.
ATM से फटा या गंदा नोट निकलने पर क्या है आपका अधिकार? जानें RBI का नियम
आखिर अमेरिका-कनाडा के बीच क्यों बढ़ा तनाव?
दरअसल, अमेरिका और कनाडा के बीच टैरिफ को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा है, लेकिन यह विवाद सिर्फ टैरिफ तक ही सीमित नहीं रहा है. दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव ऑटोमोबाइल जैसे बड़े उद्योगों की सप्लाई चेन के लिए भी परेशानी की वजह बन गया है. इससे पहले अगस्त में दोनों देशों के बीच व्यापक व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आखिरी समय नाकाम हो गई थी. जिसके बाद अमेरिका ने कनाडा के कई सामानों पर भारी शुल्क लगाने का रुख अपनाया.
इसके जवाब में कनाडा ने भी अमेरिकी सामान और स्टील उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा दिया. यह मुद्दा यही तक खत्म नहीं हुआ, बल्कि इसके बाद दोनों तरफ से एक के बाद एक जवाबी कदम उठाए गए, जिससे यह व्यापारिक तनाव और ज्यादा गहरा गया. हालांकि, भारत में ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन के बीच ट्रंप के ताजा बयान से अब बातचीत और समझौते की उम्मीद एक बार फिर बनती हुई दिखाई दे रही है.
क्या थमने वाला है अमेरिका-कनाडा का ट्रेड वॉर?
ट्रंप के ताजा बयान से दोनों देशों के बीच विवाद सुलझने की एक उम्मीद जरूर जागी है, लेकिन फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर पूरी तरह खत्म होने वाला है. ट्रंप ने डील को लेकर एक उम्मीद जरूर दिया है, लेकिन औपचारिक बातचीत और ट्रैफिक को लेकर किसी ठोस समझौते को साफ नहीं किया है.
सस्ते सोलर सामान पर अमेरिका ने लगाया भारी टैक्स, अब महंगे होंगे पैनल
