लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े प्रदेश के रिश्ते, 47,484 करोड़ का निर्यात; इन क्षेत्रों में बढ़ी भागीदारी – Up: State’s Relations With Brics And Allied Countries Grow, Exports Worth Rs 47,484 Crore

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश और ब्रिक्स व उसके सहयोगी देशों के व्यापारिक संबंध लगातार प्रगाढ़ हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश से ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों को 47,484 करोड़ का निर्यात किया गया है। यह प्रदेश के लगभग दो लाख करोड़ के कुल निर्यात का 23.7 प्रतिशत है। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों को 34,811 करोड़ तथा सहयोगी और पार्टनर देशों को 12,673 करोड़ का निर्यात शामिल है।

भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग, व्यापार और आर्थिक साझेदारी को नई दिशा दे रहा है। उत्तर प्रदेश के लिए ब्रिक्स देशों के बाजार विशेष महत्व रखते हैं। प्रदेश पहले से ही खाद्य उत्पादों, इलेक्ट्रिकल उपकरण, मशीनरी, परिधान, आभूषण, चमड़ा और अन्य औद्योगिक वस्तुओं का निर्यात कर रहा है।

ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाखस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम सहयोगी या पार्टनर देशों के रूप में शामिल हैं। ब्रिक्स सदस्य देशों में संयुक्त अरब अमीरात उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। प्रदेश ने यूएई को 15,133 करोड़ का निर्यात किया, जो ब्रिक्स सदस्य देशों को होने वाले कुल निर्यात का 43.5 प्रतिशत है। इसके बाद सऊदी अरब को 4,938 करोड़, मिस्र को 3,848 करोड़, इंडोनेशिया को 2,670 करोड़, चीन को 2,497 करोड़, ब्राजील को 2,209 करोड़, दक्षिण अफ्रीका को 1,690 करोड़, रूस को 1,584 करोड़, ईरान को 131 करोड़ और इथियोपिया को 110 करोड़ का निर्यात किया गया।

मलेशिया को 3,740 करोड़ का निर्यात किया गया। उज्बेकिस्तान को 1,339 करोड़, थाईलैंड को 733 करोड़, नाइजीरिया को 730 करोड़, युगांडा को 114 करोड़, कजाखस्तान को 49 करोड़, बोलीविया को 10 करोड़ और बेलारूस को 8 करोड़ का निर्यात किया गया।

निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में इलेक्ट्रिकल मशीनरी एवं उपकरण 3,894 करोड़, परिधान एवं वस्त्र सहायक सामग्री 2,527 करोड़, मशीनरी एवं यांत्रिक उपकरण 2,494 करोड़ एवं कीमती एवं अर्द्धकीमती पत्थर, धातु एवं आभूषण 2,378 करोड़ का निर्यात शामिल हैं। इसके अलावा सहयोगी देशों को इलेक्ट्रिकल मशीनरी एवं उपकरण 928 करोड़, मशीनरी एवं यांत्रिक उपकरण 539 करोड़, एल्युमिनियम एवं उससे संबंधित उत्पाद 302 करोड़ और चमड़ा एवं चमड़े से बने उत्पाद 280 करोड़ का निर्यात किया गया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खबरों के खिलाड़ी:आकाश के कभी बसपा में कभी बाहर होने से किसे फायदा? विश्लेषकों ने बताया 2027 में क्या होगा असर – Khabaron Ke Khiladi Bsp Inside Tussle Mayawati Akash Anand Ashok Siddharth Up Election 2027 Expert Analyse

एचडीएफसी बैंक में नेतृत्व परिवर्तन:जिमी टाटा बनेंगे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एमडी-सीईओ के लिए भेजे गए दो नाम – Hdfc Bank Proposes Two Candidates For Md & Ceo To Rbi; Appoints Jimmy Tata As Executive Director

नीट यूजी:काउंसलिंग के दूसरे राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी, 8828 सीटें आवंटित; ऐसे करें चेक आवंटन की स्थिति – Neet Ug 2026 Round 2 Seat Allotment Result Out, 8,828 Seats Allotted; Check Details

ब्रिक्स 2026:ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा ने देखा भारत, बाजार में की खरीदारी; संग्रहालय का किया दीदार – Brics 2026: Iranian President’s Daughter Zahra Explores India, Shops In The Market, And Visits A Museum.

यूपी:जानी दुश्मन बने दो पड़ोसी, दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे और रॉड; आठ घायल, वीडियो में देखें घमासान – Two Neighbors Clashed In Hapur Over A Financial Dispute Video Viral

खबरों के खिलाड़ी:2029 में चुनाव, तमिलनाडु में अभी से पीएम चेहरे पर घमासान, विश्लेषकों ने समझाया असली गणित – Khabaron Ke Khiladi Tamil Nadu Pm Narendra Modi Tamil Nadu Expert Analyse News And Updates

Leave a Comment