ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की बेटी जहरा पेजेशकियन अपने पति के साथ शनिवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय और ब्रिक्स बाजार का दौरा किया। उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक विरासत व सांस्कृतिक धरोहर को करीब से देखा। यह दौरा यहां भारत मंडपम में हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के दिन के दौरान हुआ।

जहरा पेजेश्कियान ने कड़ी सुरक्षा के बीच म्यूजियम का दौरा किया। उन्होंने समिट वेन्यू के पास बने नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम में ‘ब्रिक्स बाजार’ भी देखा। पता चला है कि फिलिपींस की फर्स्ट लेडी लिजा अरनेटा-मार्कोस, जो राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ आई हैं। उन्होंने भी तीन मूर्ति भवन कॉम्प्लेक्स में स्थित म्यूजियम को देखा।
मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने क्या बताया?
जहरा पेजेश्कियान के ब्रिक्स बाजार का दौरा करने के बाद, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘नई दिल्ली के नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम में ब्रिक्स बजार में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की बेटी जहरा पेजेश्कियान का स्वागत करके खुशी हुई।’ मंत्री ने कहा, ‘उन्हें बाजार घुमाने और ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देशों की समृद्ध परंपराओं, कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को दिखाने का मौका मिला।
पीएम ने सम्मेलन को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट को संबोधित किया, जिसमें राष्ट्रपति पेजेश्कियान समेत दुनिया के कई नेता शामिल हुए। जब नेता उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं और ‘ग्लोबल साउथ’ पर चर्चा कर रहे थे, तब उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने डिप्लोमैटिक दायरे से बाहर निकलकर शहर घूमने का फैसला किया।
प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया दौरा
ईरान के राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियान ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। भारत में ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्होंने उस संग्रहालय को देखा जिसमें भारत के प्रधानमंत्रियों की यात्राओं, योगदान और विरासत को दिखाया गया है।
ब्रिक्स बाजार में क्या-क्या है?
ब्राजील की मिट्टी की कला (जो अमेरिका की सबसे पुरानी जीवित परंपराओं में से एक है) से लेकर बेलारूस में विलो (एक तरह की लकड़ी) की बुनाई की पारंपरिक लोक कला तक। यह हेरिटेज बाजार समूह के विभिन्न सदस्य और सहयोगी देशों की सांस्कृतिक विरासत को दिखाता है। ब्रिक्स समुदाय की रचनात्मक भावना का जश्न मनाता है।
यहां ईरानी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले दो स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिनमें देश की पारंपरिक कढ़ाई और हस्तशिल्प विरासत को दिखाया गया है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और अन्य नेता भी 12 और 13 सितंबर को हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। ब्रिक्स, जिसमें मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। इसका 2024 में विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और सऊदी अरब को शामिल किया गया, जबकि इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल होगा।

