लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या एमएस धोनी ने ले लिया IPL से संन्यास? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया क्यों नहीं खेल रहे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 के 63वें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें चेपॉक स्टेडियम में आमने-सामने हैं. यह सीजन में चेन्नई के घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला है. मैच से पहले सभी के मन में एक ही सवाल था कि क्या एमएस धोनी (MS Dhoni) आज चेन्नई में मुकाबला खेलकर आईपीएल से संन्यास ले लेंगे? इस सवाल का जवाब मिल गया. धोनी ने टूर्नामेंट से संन्यास नहीं लिया. 

इसके साथ सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि धोनी आज के मैच में क्यों नहीं खेल रहे? गायकवाड़ ने कहीं न कहीं इस बात का हिंट भी दिया कि कब धोनी की वापसी मैदान पर हो सकती है. 

आज हैदराबाद के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे धोनी?

टॉस के वक्त जब रवि शास्त्री ने चेन्नई के कप्तान ऋतुराज से धोनी के बारे में पूछा कि क्या वो आज खेल रहे हैं? इसका जवाब देते हुए गायकवाड़ ने कहा, “वह आज का मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं.”

अगले मैच में हो सकती है धोनी की वापसी 

धोनी की फिटनेस को लेकर बात करते हुए गायकवाड़ ने आगे कहा, “लेकिन कौन जाने अगर हम यह मैच जीत गए और वह आखिरी मैच के लिए आ जाएं.” गायकवाड़ की बात से कहीं न कहीं साफ हो जाता है कि धोनी चेन्नई के लिए सीजन के आखिरी मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं. 

आज चेन्नई 13वें लीग मैच के लिए हैदराबाद के सामने है. सीएसके को 14वां एंव अंतिम लीग मैच 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी आखिरी मैच में मैदान पर उतरते हैं या नहीं. 

प्लेऑफ के लिए लिहाज से चेन्नई के लिए अहम मैच 

चेन्नई के 12 मैचों में 12 प्वाइंट्स हैं. यहां से टीम को प्लेऑफ में कदम रखने के लिए आज हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. इस मैच में जीत हासिल करके टीम 14 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. इसके बाद अंतिम मैच में जीत दर्ज करके चेन्नई 16 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. 

 

यह भी पढ़ें: सातवें आसमान पर रियान पराग का एटीट्यूड, सेल्फी लेने आए बच्चे को बुरी तरह धुतकारा! सामने आया वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment