लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पैसों का है न बंदोबस्त? शेयर बाजार में कमाई का दमदार मौका, आज से खुल गए 6 कंपनियों के आईपीओ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPO Alert: आज 30 जून को प्राइमरी मार्केट में माहौल हलचल भरा है क्योंकि आज 6 कंपनियों के आईपीओ खुल गए हैं. आज जिन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं, ये सभी SME सेगमेंट की हैं, जो बाजार में फंड जुटाने के लिए उतरी हैं. आइए जानते हैं कि आज जिन कंपनियों के आईपीओ खुले हैं, उनका प्राइस बैंड कितना है, GMP कितना चल रहा है, कब तक बोली लगाई जा सकती है:-

IC Electricals- आज जिन भी कंपनियों के आईपीओ ओपन हुए हैं, उनमें IC Electricals Co. सबसे बड़ी कंपनी है. यह 47.91 करोड़ रुपये का एक बुक-बिल्डिंग इश्यू है. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 94-99 का प्राइस बैंड तय किया है. इसके लिए 2 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है. कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. आईपीओ के लिए Nexgen Financial Solutions को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है. अनलिस्टेड मार्केट में इसके शेयर अभी 28 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. 

Teja Engineering Industries IPO- कंपनी 37.36 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई है. इसके लिए प्रति शेयर 220 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया गया है. आईपीओ के जरिए 17 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और हर लॉट में 600 शेयर होंगे. इसके लिए निवेशकों को कम से कम 2,64,000 रुपये की बोली लगानी होगी. आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी जीरो है. 

Vinit Mobile- इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल से जुड़ी कंपनी विनीत मोबाइल के आईपीओ का साइज 34.13 करोड़ रुपये है. यह भी एक बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसके लिए कंपनी ने 150-158 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इसके भी शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. कंपनी ने इस आईपीओ के लिए कम्फर्ट सिक्योरिटीज को लीड मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया है. इसका भी GMP अभी जीरो है.

Atharva Polyplast- आज शेयर बाजार में अथर्व पॉलीप्लास्ट का 27 करोड़ रुपये का आईपीओ भी लॉन्च हुआ है. यह पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है. यानी कंपनी नए शेयर जारी कर फंड जुटाएगी. आईपीओ के लिए 2 जुलाई 2026 तक दांव लगाने का आखिरी मौका है. आईपीओ का प्राइस बैंड 55-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इसके लिए 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है. रिटेल निवेशकों को एक लॉट में कम से कम 2 लाख 40 हजार रुपये का निवेश करना होगा. इसका GMP अभी 8 रुपये है. यानी कि प्रति शेयर यह 8 रुपये के प्रीमियम को दर्शाता है.

Seemax Resources IPO- वडोदरा स्थित सीमैक्स रिसोर्सेज का आईपीओ भी आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. एसएमई सेगमेंट के लिए इस आईपीओ का प्राइस बैंड 134-141 रुपये तय किया गया है. इसमें लॉट साइज 1000 शेयरों का है. आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से 2,82,000 रुपये का निवेश करना होगा. कंपनी के शेयर बीएसई एसएमईपर 7 जुलाई को लिस्ट होंगे. 

Sampark India Logistics IPO- कंपनी का 27.22 करोड़ रुपये का आईपीओ आज से लॉन्च हो गया है. इसके लिए प्राइस बैंड 80-84 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इस बुक-बिल्ड इश्यू में जारी किए जा रहे फ्रेश शेयरों की संख्या  32,40,000 रुपये है. आईपीओ से जुटाई गई रकम में से 19.72 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी। साथ ही सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को भी पूरा किया जाएगा. इसका भी ग्रे मार्केट प्रीमियम जीरो है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Jio से लेकर Zepto तक: 2026 की दूसरी तिमाही में निवेशकों को मालामाल करने आ रहे ये बड़े IPOs 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment