सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई. सोना 800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,800 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई. इसके साथ ही पिछले पूरे कारोबारी सप्ताह पर नजर डालें तो सोने और चांदी दोनों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है.
यानी अगर आप धनतेरस, दिवाली या शादी के लिए सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बाजार में भाव नीचे आया है. हालांकि, कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
आज क्या है सोने-चांदी का भाव?
आज सोना 1,49,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है, यानी 800 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं, चांदी 2,24,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार पर है, यानी आज चांदी 1800 रुपए सस्ती हुई है.
5 दिन में सोना कितना टूटा?
अब पूरे सप्ताह का हिसाब देखें तो सोने में भी अच्छी गिरावट आई है. घरेलू बाजार में 25 सितंबर को सोना 1,52,113 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो पिछले शुक्रवार तक गिरकर 1,48,138 रुपए पर आ गया. यानी सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में सोना 3,975 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. शनिवार के स्थानीय सर्राफा बाजार में भाव 1,49,400 रुपए रहा. यानी शुक्रवार के स्तर से थोड़ा सुधार दिखा, लेकिन पिछले सप्ताह के मुकाबले सोना अब भी काफी नीचे है.
चांदी में सोने से बड़ी गिरावट
चांदी की बात करें तो इस हफ्ते गिरावट और ज्यादा तेज रही. घरेलू बाजार में 25 सितंबर को चांदी 2,32,350 रुपए प्रति किलो थी. पांच कारोबारी दिनों के बाद ये गिरकर 2,20,829 रुपए प्रति किलो रह गई. इस तरह चांदी में एक हफ्ते के अंदर 11,521 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई.
शनिवार के स्थानीय बाजार में चांदी का औसत भाव 2,24,500 रुपए रहा, यानी शुक्रवार के मुकाबले स्थानीय बाजार में कुछ सुधार दिखा, लेकिन सप्ताह के स्तर पर चांदी में बड़ी गिरावट बनी हुई है.
चांदी अपने हाई से करीब 1.94 लाख रुपए नीचे
चांदी की मौजूदा कीमत को अगर इस साल के रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो गिरावट और भी बड़ी दिखाई देती है. MCX पर चांदी की कीमत जनवरी के आखिरी सप्ताह में 4,20,048 रुपए प्रति किलो के लाइफटाइम हाई पर पहुंची थी.
पिछले शुक्रवार के बंद भाव 2,25,545 रुपए से तुलना करें तो चांदी अपने हाई से करीब 1,94,503 रुपए प्रति किलो नीचे आ चुकी है.
MCX पर भी सोने-चांदी में गिरावट
बाजार में पिछले सप्ताह दोनों धातुओं पर दबाव रहा. 25 सितंबर को MCX पर चांदी 2,34,696 रुपए प्रति किलो थी, जो शुक्रवार तक गिरकर 2,25,545 रुपए पर आ गई. यानी पांच कारोबारी दिनों में 9,151 रुपए की गिरावट हुई. इसी तरह 24 कैरेट सोने का MCX भाव 25 सितंबर के 1,53,277 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर शुक्रवार को 1,50,250 रुपए रह गया.
UPI पर चार्ज लगा तो क्या बंद कर देंगे डिजिटल पेमेंट? सर्वे में सामने आया बड़ा सच

