लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुर्खियां:सुप्रीम कोर्ट में सीईसी का केस; भारत-कनाडा व्यापार वार्ता; अविनाश मिश्रा जीते खतरों के खिलाड़ी 15 – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5 October 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट में सीईसी ज्ञानेश कुमार के मामले की आज सुनवाई होगी, जिसमें उनके निलंबन की मांग की गई है। वहीं, जस्टिस भुइयां ने लाखों भारतीयों का वोट छीनने को संविधान को नकारने जैसा बताया है और कांग्रेस ने सीईसी को घेरा है। राज्यसभा चुनाव में कम विधायक होने के बावजूद अखिलेश यादव तीसरा प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं, जिससे भाजपा और सपा के बीच क्रॉस वोटिंग की अटकलें तेज हैं। उत्तराखंड में कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को पत्र लिखकर व्यक्तिगत कार्यक्रमों को आगे न बढ़ाने को कहा है। महाराष्ट्र में संजय राउत एमपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े हैं और आंदोलन को पूरे महाराष्ट्र में फैलाने की बात कही है। भारत-कनाडा व्यापार वार्ता का पांचवां दौर कल से शुरू होगा और 2026 के अंत तक समझौता पूरा करने का लक्ष्य है। खेल जगत में अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विजेता बने हैं और उन्हें 20 लाख रुपये समेत कई इनाम मिले हैं। वहीं, विंडीज सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से दम दिखने के बाद उनके अगले मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। जापान के ओकिनावा में महिला की हत्या के आरोप में अमेरिकी मरीन की गिरफ्तारी के बाद लोगों में गुस्सा है। मध्य प्रदेश के सागर का युवक प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन जाने के बाद 12 सितंबर से लापता है और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। खरगे की टिप्पणी पर रिजिजू के सवाल से सियासी घमासान भी जारी है। देश-दुनिया, राजनीति, कारोबार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी इन अहम खबरों पर एक नजर डालते हैं- 




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

सुप्रीम कोर्ट
– फोटो : ANI


सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई आज; याचिका में निलंबन की अपील, ‘फैसले निरस्त’ जैसे कई सवाल

चुनाव आयोग के फैसलों और कामकाज के तरीके को लेकर उठे गंभीर सवाल अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने और उनके कथित तौर पर अकेले लिए गए फैसलों को रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 5 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। आरोप है कि कुछ फैसले और बदलाव दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों की सहमति के बिना किए गए। पढ़ें पूरी खबर 

 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

अविनाश मिश्रा
– फोटो : सोशल मीडिया


खतरों के खिलाड़ी 15: अविनाश मिश्रा बने रोहित शेट्टी के शो के विजेता, 20 लाख रुपये समेत इनाम में मिली ये चीजें

रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन के विजेता का एलान हो चुका है। अभिनेता अविनाश मिश्रा इस शो के विजेता बने हैं। रविवार को, टीवी अभिनेता ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीती। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में अभिनेता ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि (ओरी) को हराया है। इस फिनाले में तीनों ने सीजन के सबसे मुश्किल चैलेंज का सामना किया। पढ़ें पूरी खबर 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

जापान के लोगों का क्यों फूटा गुस्सा?
– फोटो : एआई


जापान में बवाल: ओकिनावा में महिला की हत्या के आरोप में अमेरिकी मरीन गिरफ्तार, लोगों का क्यों फूटा गुस्सा?

जापान के ओकिनावा में एक स्थानीय महिला की कथित हत्या और लूट के मामले में एक अमेरिकी मरीन को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद जापान में खासकर ओकिनावा के लोगों में भारी नाराजगी है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मौजूदगी को लेकर पहले से असंतोष के बीच इस घटना ने विवाद को और बढ़ा दिया है। ओकिनावा प्रीफेक्चरल पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय अमेरिकी मरीन को शनिवार तड़के नाहा शहर के एक होटल में 39 वर्षीय महिला की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया। आरोपी फुतेंमा एयर स्टेशन पर तैनात है। उस पर महिला का बटुआ और बैकपैक ले जाने का भी आरोप है। पढ़ें पूरी खबर 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

यूपी में राज्यसभा चुनाव।
– फोटो : अमर उजाला।


राज्यसभा चुनाव: कम विधायक होने के बाद भी अखिलेश उतारेंगे तीसरा प्रत्याशी, भाजपा और सपा में क्रॉस वोटिंग तय

सपा अपने तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी पर नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को पत्ते खोलेगी। सपा के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरा नाम तय कर लिया है। अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है, लेकिन सपा नेतृत्व को भाजपा की चुनावी चाल का इंतजार है। उसके अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड:कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजा पत्र, रोडशो और कार्यक्रमों पर प्रोटोकॉल का लगाया पहरा – Uttarakhand Congress State Incharge Kumari Selja Sends Letter To Harish Rawat For Stay Away From Yatra

जापान में बवाल:ओकिनावा में महिला की हत्या के आरोप में अमेरिकी मरीन गिरफ्तार, लोगों का क्यों फूटा गुस्सा? – Us Marine Arrested For Alleged Murder Of Woman On Okinawa, Triggers Outrage From Japan

सीईसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने जताई चिंता:पूछा- नियुक्ति सरकार करेगी तो कैसे रहेगी निष्पक्षता? – Justice Nariman On Cec Case Election Commission Malfunctions Supreme Court Must Decide Soon

सुप्रीम कोर्ट:सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई आज; याचिका में निलंबन की अपील, ‘फैसले निरस्त’ जैसे कई सवाल – Supreme Court Gyanesh Kr Case Hearing News Cji Surya Kant Bench Hearing Revoke Decisions Cec Suspension Appeal

अमेरिका ने आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस से हटाए सभी बमवर्षक:क्यों उठाया यह कदम; ट्रंप ने ईरान पर अब क्या कहा? – Us Air Force Removes All Bombers From British Air Base Targeted By Suspected Terror Attack

आज का राशिफल:मेष, कन्या और मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी तरक्की – Today Prediction Horoscope Of 05 October 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment