लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जापान में बवाल:ओकिनावा में महिला की हत्या के आरोप में अमेरिकी मरीन गिरफ्तार, लोगों का क्यों फूटा गुस्सा? – Us Marine Arrested For Alleged Murder Of Woman On Okinawa, Triggers Outrage From Japan

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जापान के ओकिनावा में एक स्थानीय महिला की कथित हत्या और लूट के मामले में एक अमेरिकी मरीन को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद जापान में खासकर ओकिनावा के लोगों में भारी नाराजगी है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मौजूदगी को लेकर पहले से असंतोष के बीच इस घटना ने विवाद को और बढ़ा दिया है। ओकिनावा प्रीफेक्चरल पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय अमेरिकी मरीन को शनिवार तड़के नाहा शहर के एक होटल में 39 वर्षीय महिला की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया। आरोपी फुतेंमा एयर स्टेशन पर तैनात है। उस पर महिला का बटुआ और बैकपैक ले जाने का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने बनाई सुपर इंटेलिजेंस फोर्स: एआई की दौड़ में अमेरिका को आगे रखने की तैयारी, खुफिया निदेशक को दी कमान

होटल के कमरे में मिला महिला का शव

जापानी समाचार एजेंसी क्योदो के अनुसार, महिला का शव होटल के कमरे में मिला। शुरुआती जांच में आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला के साथ होटल में प्रवेश करता दिखाई दिया। कुछ समय बाद वह अकेले होटल से बाहर निकला। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात नाहा के मनोरंजन क्षेत्र में आरोपी को अकेले घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ओकिनावा के गवर्नर ने जताया आक्रोश

ओकिनावा के नवनिर्वाचित गवर्नर जेंता कोजा ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस घटना से ओकिनावा के लोगों को बड़ा झटका लगा है और अमेरिकी सैन्य ठिकानों के पास रहने वाले लोगों में डर बढ़ गया है। उन्होंने अमेरिकी सैनिकों के अनुशासन और प्रशिक्षण पर भी सवाल उठाए। जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने भी घटना को बेहद दुखद और गंभीर अपराध बताया। उन्होंने कहा कि जापान सरकार ने अमेरिकी पक्ष के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। साथ ही जांच में पूरा सहयोग देने, अमेरिकी सैनिकों पर कड़ा अनुशासन लागू करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने की मांग की गई है। विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने अमेरिकी राजदूत जॉर्ज ग्लास को तलब कर घटना पर जापान का आक्रोश जताया।

अमेरिका ने जांच में सहयोग का भरोसा दिया

अमेरिकी राजदूत ग्लास ने पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि अमेरिका जापान की राष्ट्रीय और स्थानीय सरकारों के साथ जांच में सहयोग कर रहा है। अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने भी कहा कि आरोपी ओकिनावा में तैनात III मरीन एक्सपेडिशनरी फोर्स का सदस्य है और जांच में जापानी अधिकारियों का पूरा सहयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- क्या विमान क्रैश करना चाहता था सह-पायलट?: मच्छार पर हमला करने वाले पायलट का कबूलनामा, बोला- मौत से नहीं डरता

ओकिनावा में पहले से है अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को लेकर नाराजगी

जापान में करीब 50 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। इनमें लगभग आधे ओकिनावा में रहते हैं। अमेरिकी सैन्य ठिकानों के कारण यहां के लोग लंबे समय से शोर, प्रदूषण और अपराध जैसी समस्याओं की शिकायत करते रहे हैं। 1995 में तीन अमेरिकी सैनिकों पर 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा था। इस घटना के बाद ओकिनावा में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। स्थानीय पुलिस के अनुसार, पिछले साल अमेरिकी सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े मामलों में 100 से अधिक गिरफ्तारियां हुई थीं। फुतेंमा एयर स्टेशन भी लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। घनी आबादी वाले इलाके में स्थित इस बेस को हटाने की मांग होती रही है। जापान सरकार ने इसे ओकिनावा के हेनोको इलाके में स्थानांतरित करने की योजना बनाई है, लेकिन परियोजना में काफी देरी हुई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:प्रहत और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता ‘नर्गिस’ – Aaj Ka Shabd Prahat Suryakant Tripathi Nirala Hindi Kavita Nargis

उत्तराखंड:कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजा पत्र, रोडशो और कार्यक्रमों पर प्रोटोकॉल का लगाया पहरा – Uttarakhand Congress State Incharge Kumari Selja Sends Letter To Harish Rawat For Stay Away From Yatra

सीईसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने जताई चिंता:पूछा- नियुक्ति सरकार करेगी तो कैसे रहेगी निष्पक्षता? – Justice Nariman On Cec Case Election Commission Malfunctions Supreme Court Must Decide Soon

सुर्खियां:सुप्रीम कोर्ट में सीईसी का केस; भारत-कनाडा व्यापार वार्ता; अविनाश मिश्रा जीते खतरों के खिलाड़ी 15 – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5 October 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

सुप्रीम कोर्ट:सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई आज; याचिका में निलंबन की अपील, ‘फैसले निरस्त’ जैसे कई सवाल – Supreme Court Gyanesh Kr Case Hearing News Cji Surya Kant Bench Hearing Revoke Decisions Cec Suspension Appeal

अमेरिका ने आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस से हटाए सभी बमवर्षक:क्यों उठाया यह कदम; ट्रंप ने ईरान पर अब क्या कहा? – Us Air Force Removes All Bombers From British Air Base Targeted By Suspected Terror Attack

Leave a Comment