लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार:‘दृश्यम’ देखकर रची पिता की हत्या की साजिश, सूरत से 2000 किमी आया बेटा; पत्नी को कॉल करते ही पकड़ा गया – Bihar Murder Case Son Travels From Surat To Plot Father’s Murder After Watching Drishyam

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के अकौना गांव में किसान रघुवीर सहनी की हत्या का राज करीब ढाई महीने बाद खुल गया। पुलिस के अनुसार, हत्या के आरोप में मृतक के बेटे शिवशंकर सहनी को सूरत से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए हत्या से पहले अपना मोबाइल बंद कर दिया था, ताकि उसकी लोकेशन सूरत में ही बनी रहे। हालांकि, वारदात के करीब 36 घंटे बाद शाहपुर पटोरी स्टेशन पर मोबाइल ऑन कर पत्नी को किया गया एक फोन उसकी पूरी योजना पर भारी पड़ गया।

पुलिस के मुताबिक, शिवशंकर सूरत में मजदूरी करता था। उसने कथित तौर पर पहले से पिता की हत्या की योजना बना रखी थी। योजना के तहत वह ट्रेन से सूरत से बिहार पहुंचा। रास्ते में मालपुर के आसपास उतरने के बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर पैदल खेतों के रास्ते अपने गांव पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12 बजे वह घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुआ। घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर बाहर सो रहे पिता रघुवीर सहनी पर हमला कर दिया। कई वार किए जाने से उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद वह कुल्हाड़ी मौके पर ही छोड़कर वहां से निकल गया।

36 घंटे तक बंद रहा मोबाइल, पत्नी को किया फोन


हत्या के बाद शिवशंकर ने मोबाइल बंद रखा। पुलिस की तकनीकी जांच में करीब 36 घंटे तक उसकी मोबाइल लोकेशन सूरत से जुड़ी रही। इसके बाद शाहपुर पटोरी स्टेशन पहुंचने पर उसने कुछ देर के लिए मोबाइल ऑन किया और पत्नी से बात की।

पुलिस ने घटनास्थल के डंप डेटा और कॉल डिटेल की जांच की तो यह बातचीत जांच में अहम सुराग बन गई। पुलिस के सामने सवाल था कि सूरत में मौजूद बताया जा रहा व्यक्ति उसी दौरान शाहपुर पटोरी स्टेशन तक कैसे पहुंचा। मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य सुरागों को जोड़ने पर पुलिस का शक शिवशंकर पर गहरा गया।

सूरत से बिहार आया, हत्या के बाद फिर भागा


जांच में पुलिस के सामने आया कि शिवशंकर ने फिल्म ‘दृश्यम’ देखने के बाद हत्या की योजना बनाई थी। वह सूरत से ट्रेन के जरिए पहले हाजीपुर और फिर शाहपुर पटोरी पहुंचा था। वहां से ऑटो से आगे गया और गांव तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ता चुना।

पिता की हत्या के बाद वह फिर ट्रेन से बिहार से बाहर निकल गया। पुलिस के मुताबिक, वह सूरत के बाद नई दिल्ली भी पहुंचा। वहां पुलिस की दबिश की जानकारी मिलने के बाद करीब 10 दिनों तक अलग-अलग ट्रेनों में ठिकाने बदलता रहा और अंत में सूरत पहुंचकर मजदूरी करने लगा।



पढ़ें: बिहार में वकील की हत्या; कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के कारण अधिवक्ता के मर्डर की आशंका

पिता से नाराजगी और जमीन विवाद की बात आई सामने


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पिता से नाराजगी की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच पारिवारिक विवाद और जमीन बेचने को लेकर तनाव था। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

मां ने बेटे और बहू को किया था नामजद


हत्या के बाद मृतक की पत्नी रामकली देवी ने हलई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बेटे शिवशंकर सहनी और उसकी पत्नी मनीषा देवी को नामजद किया गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के साथ अन्य साक्ष्यों को जोड़कर शिवशंकर की तलाश शुरू की। सूरत में उसके होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शिवशंकर ने पिता की हत्या की बात स्वीकार की है।

अज्ञात हत्यारे से शुरू हुई जांच, बेटे तक पहुंची पुलिस


घटना के समय रघुवीर सहनी घर के बाहर सो रहे थे। शुरुआती जांच में पुलिस के सामने कोई स्पष्ट सुराग नहीं था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाने के साथ तकनीकी जांच शुरू की।

डंप डेटा, मोबाइल लोकेशन और शाहपुर पटोरी स्टेशन से हुई संदिग्ध गतिविधि को जोड़ने के बाद जांच की दिशा मृतक के बेटे की ओर मुड़ी। इसके बाद पुलिस ने सूरत में उसकी मौजूदगी की पुष्टि की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

शाहपुर पटोरी के एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी के अनुसार, पुलिस टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में शिवशंकर ने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शिवशंकर ने करीब 36 घंटे तक मोबाइल बंद रखकर अपनी लोकेशन छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन पत्नी को किया गया एक फोन उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुआ। इसी कॉल ने पुलिस को उसकी गतिविधियों का सुराग दिया और ढाई महीने पुराने हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नोबेल 2026:चिकित्सा क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को पुरस्कार, किस खोज से बदला मस्तिष्क को समझने का तरीका? – Nobel Prize 2026 Medicine Winners Karl Deisseroth Peter Hegemann Georg Nagel Optogenetics Neuroscience

शराबी शिक्षक:नशे में पहुंचा स्कूल, छठी के छात्र को पीटा फिर पंखे से लटकाया; आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा – Teacher Arrives At School Drunk In Anupshahr Hangs Student From Ceiling Fan

शरत सक्सेना:अपनी शक्ल देखकर क्यों गालियां देते थे अभिनेता? खोला इंडस्ट्री और सुपरस्टार्स से जुड़ा राज – Veteran Actor Sharat Saxena Talks About His Career Struggle Movies And Film Industry

यूपी:बंदर को जिंदा निगल गया अजगर, ताज के पास फिर जो हुआ…वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे – Python Swallows Monkey At Taj’s East Gate

‘लड़कियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा’:एशियाड में भारतीय पहलवानों के नतीजों से संतुष्ट नहीं बृजभूषण सिंह – ‘womens Performance Was Not Good Enough’, Brij Bhushan Singh Unhappy With India’s Wrestling Show At Asiad 2026

राजस्थान:जिस घर में पति ने लगाया था फंदा, उसी बेड पर मिली पत्नी की लाश; तीन महीने में उजड़ा परिवार बेटा अनाथ – Wife’s Body Found On The Same Bed Where Her Husband Had Hanged Himself—family Devastated Within Three Months

Leave a Comment