Sunny Deol Court Room Drama Movie: सनी देओल इस बार बिना एक्शन के ही अपनी फिल्म से लाइमलाइट में आ गए हैं. वजह है कि उनकी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म को रिलीज कर दिया गया है, जिसका टाइटल ‘इक्का’ है. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है लेकिन वो कोई पहली बार काले कोट में नजर नहीं आए हैं. वो 33 साल पहले भी कोर्ट में इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ते दिख चुके हैं. अगर आपको ‘इक्का’ पसंद आई है तो आप 33 साल पुरानी फिल्म को भी यूट्यूब पर देख सकते हैं.
33 साल पुरानी सनी देओल की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म
दरअसल, सनी देओल की जिस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, उसे 33 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये उस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में थी. उस समय के लिहाज से इसका बजट भी अच्छा खासा और कमाई बजट का कई गुना रही थी. इसका टाइटल ‘दामिनी’ है, जिसे कोई अब तक नहीं भुला पाया है.
यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ ने ‘पेद्दी’ समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
‘दामिनी’ ने कमाया था 356% प्रॉफिट
90 के दशक में रिलीज हुई कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘दामिनी’ को 33 साल बाद भी कोई भुला नहीं पाया है. इसमें सनी देओल की जो धमाकेदार परफॉर्मेंस रही थी, वो कमाल की थी. ‘इक्का’ की तुलना इसी से की जा रही है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के मुताबिक, 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 11.40 करोड़, इंडिया नेट कलेक्शन 6.10 करोड़ और ओवरसीज में 0.37 करोड़ कमाए थे.
जबकि फिल्म का बजट 2.50 करोड़ रहा था. इस लिहाज से फिल्म ने वर्ल्डवाइड 356% प्रॉफिट कमाया था, जो कि उस समय के लिहाज से कहीं ज्यादा और मोस्ट प्रॉफिटेबल माना जाता था.

‘दामिनी’ की स्टार कास्ट और कहानी
बहरहाल, अगर ‘दामिनी’ की स्टार कास्ट और कहानी के बारे में बात की जाए तो फिल्म में सनी देओल के साथ ही मीनाक्षी शेषाद्री, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने लीड रोल प्ले किया था. वहीं, आमिर खान ने स्पेशल अपीयरेंस दी थी. वहीं, फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो इसमें एक दामिनी नाम की लड़की की कहानी को दिखाया गया था, जो घर की नौकरानी के साथ रेप होते हुए देख लेती है और इसका अपराधी उसका देवर खुद होता है. ये एक कमाल की फिल्म है.
यह भी पढ़ें: ‘इक्का’ और ‘धमाल 4’ हैं फुल पैसा वसूल, लेकिन इन 4 शोज पर अपना कीमती समय बर्बाद न करें
कहां देख सकते हैं ‘दामिनी’?
इसके साथ ही बात करें की फिल्म ‘दामिनी’ को कहां देख सकते हैं तो इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है. फिल्म को फ्री प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है और इसे यूट्यूब पर भी देखने के लिए रेंट पर लेना होगा. इसे यूट्यूब मूवीज पर रेंट पर यानी कि पैसे देकर देख सकते हैं.


