लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बंगलूरू युवती अपहरण मामला:जिंदा जला अगवा करने वाला, क्या कार में बम बरामद; मौत के मुंह से कैसे निकले दो लोग? – Karnataka Tumakuru Highway Car Explosion Investigation Kidnapping Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चलती कार अचानक जोरदार धमाके के साथ आग का गोला बन गई। इस खौफनाक हादसे में कार के भीतर मौजूद एक युवक जिंदा जलकर कंकाल बन गया। पुलिस को आशंका है कि यह आत्मघाती कदम था और युवक ने कार के भीतर ही किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस धमाके से ऐन पहले एक महिला और कार चालक किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

अपहरण, जानलेवा हमला और फिर जोरदार धमाका

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय नागेंद्र के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नागेंद्र ने बंगलूरू के जयानगर स्थित सिद्धापुरा इलाके से एक कार बुक की थी। आरोप है कि उसने राम्या नाम की एक महिला को जबरन कार में बैठाया और उसका अपहरण कर लिया। जब कार तुमकुरु जिले के सिरा तालुक में कल्लामबेला पुलिस स्टेशन के पास पहुंची, तो कार के भीतर विवाद शुरू हो गया।

नागेंद्र ने अचानक चाकू निकालकर राम्या के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में राम्या ने हिम्मत दिखाई और चलती कार से बाहर निकलने की कोशिश की। महिला को खतरे में देख कार चालक ने भी उसे बचाने के लिए तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर कूद गया। ठीक उसी पल कार के भीतर एक भीषण विस्फोट हुआ और पूरी गाड़ी आग की लपटों से घिर गई।

इस सनसनीखेज कांड की बड़ी बातें


  • जबरन अपहरण: आरोपी नागेंद्र ने बंगलूरू के सिद्धापुरा से राम्या नाम की महिला का जबरन कार में अपहरण किया था।

  • चाकू से हमला: सफर के दौरान आरोपी ने कार के अंदर ही महिला के सिर पर चाकू से जानलेवा वार किया।

  • सूझबूझ से बची जान: घायल महिला और कार चालक धमाके से ठीक पहले गाड़ी से बाहर कूदने में सफल रहे।

  • संदिग्ध विस्फोटक: पुलिस को शक है कि नागेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाते हुए ‘कंट्री बम’ या ‘मोलोटोव कॉकटेल’ यानी पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया।

  • मकसद पता लगाने की कोशिश: आखिर आरोपी के पास विस्फोटक कहां से आया और इस खौफनाक वारदात के पीछे का असली मकसद क्या था?

यह भी पढ़ेंMumbai Poison In Capsules: महाराष्ट्र में बड़ी साजिश की आशंका, मुंबई में जहरीले कैप्सूल जब्त; पुलिस क्या बोली?

पुलिस का क्या कहना है? 

घटना की सूचना मिलते ही तुमकुरु के जिला पुलिस अधीक्षक अशोक के.वी. पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी अशोक के.वी. ने बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो कार धू-धू कर जल रही थी। ड्राइवर और पीड़ित महिला राम्या कार के बाहर जख्मी हालत में मिले।

एसपी अशोक ने कहा कि कार चालक और महिला ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि नागेंद्र ने अंदर किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया था, जिससे तुरंत ब्लास्ट हो गया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि धमाका किस रसायन या बम से हुआ।

क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वाकये ने हर किसी को झकझोर दिया है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आखिर चलती कार को बारूद का ढेर बनाने के पीछे नागेंद्र का असली इरादा क्या था?  

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Bonus Market Update:भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी; सेंसेक्स 278 अंक टूटा, निफ्टी 77450 पर पहुंचा – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

School Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश; पढ़ें पूरा अपडेट – Schools Closed Due To Heavy Rain  in Up Order Issued Here Read Full Update

Ind Vs Sl Live Score:चौथे दिन के पहले ही ओवर में आउट हुए यशस्वी, असिथा ने भेजा पवेलियन; खाता भी नहीं खोल सके – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 1st Test Match Day 4 Scorecard Galle Stadium Updates

‘राहुल ब्रिगेड का काम हंगामा करना’:रिजिजू ने कांग्रेस की विचारधारा पर उठाए सवाल; ‘दिमागी नक्सल’ पर क्या कहा? – Kiren Rijiju Congress Rahul Gandhi Dimagi Naxal Controversy Parliament Monsoon Session

Bwf World Championships:भारत के नए स्टार शटलर आयुष शेट्टी की कहानी; वर्ल्ड नंबर-1 को हराने के बाद क्या बोले? – Bwf World Championships: Who Is Ayush Shetty? The Indian Shuttler Who Stunned World No. 1 Shi Yuqi

यूपी में Ips अफसर की मां का कत्ल:हमेशा खुला रहता था घर का छोटा दरवाजा, इस एक सवाल ने उलझा दी पूरी कहानी – Ips Officer Mother Murdered Indravati Murder Case Call Details Of Close Associates Being Scrutinized

Leave a Comment