लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिनभर की थकान के बाद सिर्फ 15 मिनट में बनाएं 5 टेस्टी और हेल्दी डिनर रेसिपीज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Instant Dinner Recipes: दिनभर के स्ट्रेस और थकावट के बाद जब हम शाम को घर लौटते हैं, तो शरीर की पूरी ताकत मानो खत्म सी हो चुकी होती है. ऐसे में किचन में खड़े होकर अपने या अपने परिवार के लिए घंटों डिनर तैयार करने का मन बिल्कुल भी नहीं करता. जब हम ऐसे हालात में फंसते हैं, तो लगता है कि बाहर से ही कुछ ऑर्डर कर लेना बेहतर है. इस तरह की चीजें पेट तो भर देती हैं, लेकिन अगली सुबह पेट खराब होने या सुस्ती महसूस होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. अगर आप भी हर दिन ऐसे ही हालात से गुजरते हैं, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आज हम आपको 5 ऐसी डिनर रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें तैयार करने में आपको ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट का समय ही लगेगा. ये सभी रेसिपीज टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हैं. तो चलिए इन रेसिपीज के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि अगली बार आप भी इन्हें खुद बनाकर ट्राई कर सकें.

quick dinner recipes
quick dinner recipes

अगर कुछ हल्का खाना है तो बेसन चीला

अगर आपको डिनर में कुछ बहुत हल्का, इंस्टेंट और प्रोटीन से लोडेड खाने का मन है, तो बेसन चीला आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. आपका शरीर इसे काफी आसानी से डाइजेस्ट भी कर लेता है. यह चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 कप बेसन लें और फिर उसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, अजवाइन और चुटकी भर हल्दी मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक पतला बैटर तैयार कर लें. इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं और एक बड़ी कड़छी से घोल डालकर गोल फैलाएं. इसे दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेक लें. इसे आप हरी चटनी, दही या सॉस के साथ मजे से खा सकते हैं और घर पर सभी को खिला भी सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह नाश्ता बनाने का नहीं मिल रहा समय? सूजी से मिनटों में तैयार करें ये 5 टेस्टी डिशेस

दोपहर के बचे चावल से बनाएं तवा पुलाव

अगर आपके घर में दोपहर के चावल बच गए हैं और आप इससे कुछ चटपटा बनाने की सोच रहे हैं, तो स्ट्रीट-स्टाइल तवा पुलाव से बेहतर चॉइस आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता है. इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई या बड़े तवे पर थोड़ा सा बटर या तेल गरम करें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा जीरा, बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर तेज आंच पर 2 मिनट के लिए भूनें. अब इसमें थोड़ा सा पाव भाजी मसाला, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके बाद उबले या बचे हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें और 2 मिनट के लिए ढककर पकने दें. लास्ट में ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस और हरा धनिया निचोड़ें. आपका एकदम चटपटा तवा पुलाव 15 मिनट से भी कम समय में तैयार है.

गार्लिक ब्रेड और इंस्टेंट टोमैटो सूप भी है बढ़िया ऑप्शन

अगर आपका मन कुछ बेहद ही हल्का और रेस्टोरेंट स्टाइल खाने का करे, तो गार्लिक ब्रेड और इंस्टेंट टोमैटो सूप बेहतरीन चॉइस है. इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपके टेस्ट बड्स को एक अलग ही दुनिया में लेकर चला जाएगा. सूप बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले किसी भी अच्छे ब्रांड का रेडी-टू-ईट टोमैटो सूप पैकेट इस्तेमाल करें. बस इसे गरम पानी में घोलें और 2 से 3 मिनट तक उबलने दें. वहीं, गार्लिक ब्रेड के लिए थोड़े से बटर में कद्दूकस किया हुआ लहसुन और चिली फ्लेक्स या लाल मिर्च मिला लें. इस पेस्ट को ब्रेड की स्लाइस पर लगाएं और तवे पर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें.

ये भी पढ़ें: कम तेल में बनकर तैयार हो जाते हैं ये क्रिस्पी सूजी अप्पे, सुबह के नाश्ते के लिए हैं एकदम परफेक्ट

ट्राई करें एंड हेल्दी इंस्टेंट सूजी उत्तपम

जब बात आती है साउथ इंडियन डिशेस की, तो इनकी बात ही कुछ और होती है. ये सिर्फ खाने में टेस्टी ही नहीं होते, बल्कि काफी ज्यादा हेल्दी भी होते हैं. अगर आपके पास डोसे का बैटर नहीं है, तो आप सूजी से मिनटों में बनने वाले इस उत्तपम को भी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप सूजी में आधा कप दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं. अब एक तवे पर हल्का सा तेल लगाएं और सूजी के घोल को थोड़ा मोटा फैलाएं. फिर इसके ऊपर बारीक कटी शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज डाल दें और दोनों तरफ से हल्का तेल लगाकर मीडियम आंच पर सेक लें. इस गर्मागर्म उत्तपम को सॉस या टोमैटो चटनी के साथ सर्व करें.

रोटी या ब्रेड के साथ ट्राई करें सोया वड़ी या न्यूट्री फ्राई

अगर आप एक वेजिटेरियन हैं और अपनी डाइट में कुछ ऐसा शामिल करना चाहते हैं जिसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा हो, तो आपके लिए यह सोया वड़ी फ्राई 10 मिनट में बनने वाली सबसे जबरदस्त रेसिपी होने वाली है. इसे बनाना आपकी सोच से भी ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सोया वड़ी यानी कि न्यूट्रेला को 5 मिनट के लिए गरम पानी में उबाल लें. जब यह सॉफ्ट हो जाए, तो इसका पानी अच्छे से निचोड़कर अलग रख लें. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा, कटा प्याज, हरी मिर्च और टमाटर भूनें. इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा सा गरम मसाला मिलाएं. अब इसमें निचोड़ी हुई सोया वड़ी डालकर 3 से 4 मिनट तक तेज आंच पर भूनें. यह परांठे, रोटी या ब्रेड के साथ बहुत ही टेस्टी लगती है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 5 मिनट में तैयार होंगी पोहे की ये 4 लाजवाब रेसिपीज, आसान इतनी कि रोज बनाने का करेगा मन

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment