चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ 3 दिन की अमेरिका यात्रा पर पहुंचे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने मैरीलैंड के ‘जॉइंट बेस एंड्रयूज’ (Joint Base Andrews) पर उनका स्वागत किया. ये स्वागत ट्रंप के कपड़ों की वजह से चर्चा का विषय बन गया है. ट्रंप सामान्य तापमान के बावजूद शी जिनपिंग को लेने के लिए काले रंग के दस्ताने और एक विंटर कोट पहनकर गए.
उस समय वहां का तापमान 15-18 डिग्री था. ऐसे में ट्रंप का सर्दियों वाला पहनावा लोगों को अजीब लग रहा है. बल्कि शी जिनपिंग ने ऐसा कोई गर्म कोट या दस्ताने नहीं पहने थे. इन कपड़ों को लेकर कई अटकलें लग रही हैं.
President Donald J. Trump and First Lady Melania Trump greet President Xi Jinping of China and Madame Peng Liyuan upon their arrival in Washington, D.C., ahead of the state visit at the White House. pic.twitter.com/nm2vGonChM
— The White House (@WhiteHouse) September 24, 2026
हाथों के निशान छिपाना
ट्रंप के हाथों पर अक्सर नीले या काले निशान देखे गए हैं. ट्रंप पहले बता चुके हैं कि वे दिल और सेहत की वजह से रोजाना एस्पिरिन (aspirin) दवा लेते हैं, जिसकी वजह से ये निशान पड़ते हैं. माना जा रहा है कि वे इन्हीं निशानों को छिपाने के लिए दस्ताने पहने हुए थे.
ठंड लगना
कुछ लोगों का कहना था कि ट्रंप बीमार या कमजोर महसूस कर रहे होंगे, इसलिए इतनी गर्मी में भी उन्हें ठंड लग रही थी. कुछ लोग कह रहे हैं कीटाणुओं के डर से ट्रंप ने दस्ताने पहने होंगे.
3 दिवसीय दौरा
शी जिनपिंग के 3 दिवसीय अमेरिका के दौरे पर पहले दिन उनका स्वागत किया गया और कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं था. दूसरे दिन व्हाइट हाउस में दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. इसके बाद एक भव्य डिनर होगा, जिसमें तकनीक क्षेत्र के कई दिग्गज भी शामिल होंगे. तीसरे दिन सुबह दोनों नेता और उनकी पत्नियां चाय पर चर्चा करेंगे. इसके बाद शी जिनपिंग अमेरिकी राष्ट्रीय अभिलेखागार (National Archives) का दौरा करेंगे और फिर चीन वापस लौट जाएंगे.
बता दें अमेरिका से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दौरे पर आए थे. वो ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए थे. जहां पर उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. शी जिनपिंग का भारत में भव्य स्वागत किया गया.
ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर ट्रंप ने बिछाया रेड कार्पेट, अमेरिका में शी जिनपिंग का भव्य स्वागत

