Green Moong Dal Tadka Recipe: घर के खाने में दाल की अपनी अलग जगह होती है. चावल हो या रोटी, दाल के बिना खाना कई लोगों को अधूरा लगता है. अगर आप रोज की एक जैसी दाल खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार हरी मूंग दाल का तड़का बनाकर देख सकते हैं. यह दाल स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. ऊपर से डाला गया लहसुन, जीरा और मसालों का तड़का दाल का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है.
हरी मूंग दाल बनाने के लिए सामग्री
{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 कप हरी मूंग दाल”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 टमाटर, बारीक कटा हुआ”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2-3 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1-2 हरी मिर्च, कटी हुई”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/2 चम्मच हल्दी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/2 चम्मच जीरा”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/2 चम्मच राई”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 चुटकी हींग”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1-2 चम्मच घी या तेल”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”नमक स्वादानुसार”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”हरा धनिया बारीक कटा हुआ”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”जरूरत के अनुसार पानी”}

यह भी पढ़ें: मैदा वाले बिस्किट को कहें बाय-बाय, आटे और गुड़ से घर पर बनाएं ये टेस्टी बिस्किट
Green Moong Dal Tadka Recipe: ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट तड़का
{“type”:”howToStep”,”text”:”
सबसे पहले हरी मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अगर आपके पास समय कम है, तो बिना भिगोए भी दाल बनाई जा सकती है, लेकिन भिगोने से दाल जल्दी पक जाती है.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
अब दाल को कुकर में डालें. इसमें हल्दी, थोड़ा नमक और करीब 2 से 3 कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें. मध्यम आंच पर कुछ सीटी आने तक पकाएं. गैस बंद करने के बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
कुकर खोलकर दाल को हल्के हाथ से चला लें. अगर दाल बहुत गाढ़ी लग रही है, तो इसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार इसकी कंसिस्टेंसी रख सकते हैं.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
अब एक छोटी कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा और राई डालें. जब दोनों चटकने लगें, तो इसमें चुटकी भर हींग डाल दें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद प्याज डालें और उसे नरम होने तक पकाएं. अब कटे हुए टमाटर डालकर अच्छी तरह भूनें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
टमाटर नरम होने के बाद लाल मिर्च पाउडर डालें और गैस धीमी कर दें. मसाले को कुछ सेकंड भूनने के बाद गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि लाल मिर्च को तेज आंच पर ज्यादा देर तक न भूनें, वरना उसका स्वाद कड़वा हो सकता है.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
अब तैयार तड़के को पकी हुई हरी मूंग दाल के ऊपर डाल दें. इसके बाद दाल को एक बार अच्छी तरह मिला लें. जरूरत लगे तो नमक चेक करके थोड़ा और डाल सकते हैं.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
आखिर में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा घी भी ऊपर से डाल सकते हैं.
“}
चावल या रोटी के साथ करें सर्व
गरमा-गरम हरी मूंग दाल का तड़का (Green Moong Dal Tadka Recipe) चावल, रोटी या जीरा राइस के साथ परोसा जा सकता है. साथ में प्याज, नींबू और अचार रख दें तो साधारण खाना भी काफी स्वादिष्ट लगने लगता है.
अगर आप रोज की दाल में थोड़ा बदलाव चाहते हैं, तो हरी मूंग दाल का यह तड़का जरूर ट्राई कर सकते हैं. कम मेहनत में बनने वाली यह दाल लंच या डिनर, दोनों के लिए एक आसान विकल्प है.
यह भी पढ़ें: फ्रिज में बची सब्जियां भी आएंगी काम, ऐसे बनाएं मजेदार ब्रेड टोस्ट
The post स्वाद और सेहत से भरपूर, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल हरी मूंग दाल तड़का appeared first on Prabhat Khabar.

