लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

श्रद्धा कपूर फिल्म ‘ईठा’ की नई रिलीज डेट आउट, अब ‘टॉक्सिक’ से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. अब एक्ट्रेस की फिल्म ईठा की नई रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. आइए जानते हैं अब फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

इस दिन रिलीज होगी ‘ईठा’ 
मेकर्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘तूफान के लिए तैयार रहिएगा, क्योंकि ईठा आ रही है, 4 दिसंबर को.’

‘टॉक्सिक’ की वजह से टली रिलीज
बता दें, पहले ये फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी. 26 अगस्त को साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ भी थिएटर में रिलीज होने वाली है, ऐसे में मेकर्स ने होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते ‘ईठा’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ेंः ‘शर्मनाक है, जाओ पैसे कमाओ और…’ उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद तृषा कृष्णन ने किया पहला पोस्ट

फिल्म ‘ईठा’ मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में दिखेंगी. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी रिवील हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

ईठा का दमदार टीजर हो चुका रिलीज
ईठा का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें श्रद्धा कपूर की शानदार पर्फॉर्मेंस देखने को मिली. श्रद्धा कपूर टीजर में प्रेग्नेंट विथाबाई नारायणगांवकर के रूप में मंच पर नाचती और परफॉर्म करती नजर आती हैं. उनकी शानदार स्क्रीन प्रसेंज को लोगों ने खूब सराहा. इस फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने निर्देशित किया है. फिल्म ने रणदीप हुड्डा भी नजर आने वाले हैं.

अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
फिल्म ‘ईठा’ का अक्षय कुमार की अनटाइटल कॉमेडी फिल्म से क्लैश होगा. अक्षय कुमार और डायरेक्टर अनीस बज्मी की ये फिल्म भी 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में विद्या बालन भी लीड रोल में नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ेंः Video: तेजप्रताप यादव संग सेल्फी के लिए बेताब दिखीं मल्लिका शेरावत, केमिस्ट्री पर दिल हार बैठे फैंस

बता दें, श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था, साल 2024 में रिलीज हुई थी. अब दर्शक उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment