लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यात्रियों का बदलेगा रूट:अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली 23 ट्रेनों के रूट बदलेंगे, पुणे-मनमाड होकर चलेंगी – Passenger Routes To Change: Routes Of 23 Trains Passing Through Bhopal Will Be Altered In October; They Will R

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के काम के चलते अक्टूबर में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कल्याण-इगतपुरी रेलखंड पर रेल यातायात और विद्युत ब्लॉक लिए जाने के कारण भोपाल मंडल होकर चलने वाली कई ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा। रेलवे के अनुसार 14 से 17 अक्टूबर के बीच अलग-अलग ट्रेनों के मार्ग में बदलाव रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रूट और समय जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

14 अक्टूबर को दो ट्रेनें पुणे-मनमाड होकर चलेंगी

12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और 11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को अपने नियमित मार्ग के बजाय कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड होकर चलेंगी।

15 से 17 अक्टूबर तक कई ट्रेनों के रूट बदलेंगे

15660 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण होकर चलेगी। 16 अक्टूबर को कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इनमें 12533 पुष्पक एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस, 12617 एर्नाकुलम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और 20436 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस शामिल हैं। इनमें कुछ ट्रेनें जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड-ठाणे और कुछ मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण होकर चलेंगी। 02198 जबलपुर-कोयम्बटूर स्पेशल भी 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड-पनवेल होकर चलेगी।

17 अक्टूबर को भी कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

17 अक्टूबर को भी कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। इनमें 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राजगीर एक्सप्रेस, 22221 राजधानी एक्सप्रेस, 12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर एक्सप्रेस, 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस, 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस, 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस, 12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस और 20435 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज एक्सप्रेस शामिल हैं। इनमें कई ट्रेनों को कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड तथा ठाणे-बसई रोड-नंदुरबार-जलगांव मार्ग से चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-बच्चों का गणित से ऐसे भगाया डर: सीलिंग, रेलवे और क्रिकेट को बना दिया क्लासरूम, संगीता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

यात्रियों को पहले जांचना होगा रूट

रेल प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि प्रभावित तारीखों में यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन, मार्ग और समय की अद्यतन जानकारी रेलवे की अधिकृत सूचना सेवाओं से प्राप्त कर लें। रेल लाइन परियोजना के काम की प्रगति और परिचालन संबंधी जरूरतों के अनुसार बदलाव प्रभावी रहेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियन गेम्स 2026:सावन बरवाल ने रचा इतिहास, मैराथन में जीता रजत; 44 साल बाद भारत को इस स्पर्धा में मिला पदक – Asian Games: Sawan Barwal Wins Marathon Silver, Ends India’s 44-year Medal Wait

बाल-बाल बचे भाजपा विधायक:गंगा एक्सप्रेसवे पर फटा फॉर्च्यूनर का टायर और मच गया हड़कंप, अस्पातल में भर्ती – Car Of Bjp Mla Chandra Pal Singh Lodhi Collided With Pole On Ganga Expressway

महिंद्रा Xev 9s ने टाटा पंच Ev को पीछे छोड़ा:अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 ईवी की सूची – Top 10 Best-selling Electric Cars In August 2026 Electric Passenger Vehicle Sales In India

यूपी:पाकिस्तान ने गड़बड़ की तो ब्रह्मोस से नेस्तनाबूद कर देंगे, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी नसीहत – Deputy Cm Brajesh Pathak Said Pakistan Causes Trouble It Will Be Annihilated Using Brahmo Missiles In Azamgarh

आए-हाए इतनी महंगाई में क्या खाएं?:नींबू 250, अदरक 125 और प्याज 80 रुपये किलो, कद्दू के भाव भी कम नहीं – High Vegetable Prices Disrupting Household Kitchen Budgets

राम दान की लूट:अविनाश ने की 85 बार चोरी, चैट में कैश के बंडलों का जिक्र; 700 खातों में चंपत के नाम एक भी नहीं – Ram Mandir Donation Scam Avinash Seen Stealing 85 Times Bundles Of Cash Mentioned In Chats Charge Sheet Reveal

Leave a Comment