लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीला पपीता देखकर न हो जाएं खुश, खरीदते समय इन बातों को भी जरूर करें चेक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

How to Identify Naturally Ripened Papaya: पपीता खरीदते समय अक्सर लोग उसके रंग और नरमी को देखकर अंदाजा लगा लेते हैं कि फल अच्छी तरह पका हुआ है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पपीता प्राकृतिक तरीके से पका है या उसे जल्दी पकाने के लिए किसी तरीके का इस्तेमाल किया गया है. बाजार में मिलने वाले कुछ फलों को जल्दी पकाने के लिए कृत्रिम तरीके अपनाए जाते हैं. ऐसे में फल खरीदते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है. 

हर कृत्रिम तरीके से पकाया फल नुकसानदायक नहीं

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हर तरह का कृत्रिम पकाना एक जैसा नहीं होता. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मुताबिक पपीता जैसे फलों को नियंत्रित तरीके से पकाने के लिए एथिलीन गैस का इस्तेमाल किया जा सकता है.

एथिलीन एक प्राकृतिक पौधों का हार्मोन है, जो फलों के पकने की प्रक्रिया में भी भूमिका निभाता है. FSSAI ने निर्धारित परिस्थितियों में एथिलीन के इस्तेमाल की अनुमति दी है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

कैल्शियम कार्बाइड से पके फल से रहें सावधान

वहीं, फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड या कार्बाइड गैस का इस्तेमाल भारत में प्रतिबंधित है. FSSAI के अनुसार कैल्शियम कार्बाइड से निकलने वाली गैस स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इस रसायन में आर्सेनिक और फॉस्फोरस जैसे हानिकारक तत्वों के अंश पाए जा सकते हैं. इसलिए ऐसे तरीके से पकाए गए फल से बचना जरूरी है. 

पपीता खरीदते समय रंग जरूर देखें (How to Identify Naturally Ripened Papaya)

पपीता खरीदते समय उसका रंग देखकर शुरुआती अंदाजा लगाया जा सकता है. बहुत ज्यादा चमकीला या एक जैसा रंग देखकर तुरंत यह तय नहीं किया जा सकता कि फल केमिकल से पकाया गया है.

इसी तरह केवल रंग के आधार पर प्राकृतिक और कृत्रिम तरीके से पके फल में अंतर करना मुश्किल है. इसलिए पपीते को हाथ में लेकर उसकी बाहरी स्थिति भी देखें. फल बहुत ज्यादा दबा हुआ, असामान्य रूप से नरम या खराब नजर आ रहा हो तो उसे खरीदने से बचना बेहतर है. 

एक साथ पूरा पपीता खरीदने की जरूरत नहीं

अगर आपको लगता है कि पपीता पूरी तरह पका हुआ है और उसे तुरंत खाना है, तो जरूरत के हिसाब से 9 How to Identify Naturally Ripened Papaya) ही खरीदें. बहुत ज्यादा पका हुआ फल लंबे समय तक रखने पर जल्दी खराब हो सकता है. दूसरी ओर, थोड़ा कच्चा पपीता घर पर सामान्य परिस्थितियों में पकने के लिए रखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे? वजह हो सकती हैं ये 6 गलतियां

The post पीला पपीता देखकर न हो जाएं खुश, खरीदते समय इन बातों को भी जरूर करें चेक appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment