लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तलाक के वक्त करिश्मा कपूर-संजय कपूर के बीच क्या हुई थी डील? बच्चों, प्रॉपर्टी और करोड़ों की सेटलमेंट का सच

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है जैसी तमाम ब्लॉबस्टर फिल्में दी हैं. वहीं करिश्मा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब सक्सेस एंजॉय की लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं रही. उन्हें कभी बिजनेसमैन संजय कपूर से प्यार हुआ था, जिसके बाद इस जोड़े ने साल 2003 में मुंबई में एक पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से शादी की थी. उनकी हाई प्रोफाइल शादी ने पूरे शहर में सुर्खियां बटोरीं, लेकिन एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी कड़वाहट से भरी रही. दो बच्चों के बाद, उनके रिश्ते में खटास आ गई और वे 2016 में अलग हो गए  थे.

वहीं पिछले साल करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का पोलो मैच खेलने के दौरान मधुमक्खी निगलने के चलते मौत हो गई थी. चलिए आज हम यहा इस रिपोर्ट में जानेंगे कि करिश्मा कपूर को संजय कपूर से तलाक के बाद एलिमनी में क्या-क्या मिला था.

 करिश्मा ने तलाक याचिका में संजय पर लगाए थे गंभीर आरोप
शादी के ग्यारह साल बाद, करिश्मा और संजय की शादी साल 2014 में टूट गई थी. कपल ने शुरू में आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन मामला गंभीर आरोपों से भरी एक भयंकर कानूनी लड़ाई में बदल गया था. अपनी तलाक याचिका में करिश्मा ने संजय पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था. सबसे परेशान करने वाले आरोपों में से एक यह था कि हनीमून के दौरान संजय ने कथित तौर पर एक्ट्रेस को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था. करिश्मा ने यह भी दावा किया कि प्रेग्नेंसी के दौरान संजय ने कथित तौर पर अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा था क्योंकि वह उस ड्रेस में फिट नहीं हो पा रही थी जो उनकी सास उन्हें पहनाना चाहती थीं. वहीं संजय ने  भी करिश्मा को गोल्ड डिगर कहा था.

तलाक के वक्त करिश्मा कपूर-संजय कपूर के बीच क्या हुई थी डील? बच्चों, प्रॉपर्टी और करोड़ों की सेटलमेंट का सच

आपसी सहमति से हुआ 2016 में तलाक
दो साल तक पब्लिकली एक दूसरे की छिछालेदार करने के बाद साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का आपसी सहमति से तलाक हो गया था. उनकी तलाक की डील को कोर्ट ने पूरी तरह से गोपनीय रखा था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कई शर्तों का खुलासा किया गया था.

बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली थी
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के आपसी सहमति से हुए तलाक की डील में एक्ट्रेस को उनके दोनों बच्चों समायरा और कियान की कस्टडी मिली थी. वहीं संजय कपूर को अपने बच्चों से मिलने और छुट्टियां बिताने का अधिकार मिला था.

तलाक के वक्त करिश्मा कपूर-संजय कपूर के बीच क्या हुई थी डील? बच्चों, प्रॉपर्टी और करोड़ों की सेटलमेंट का सच

मुंबई में मिला था आलीशान बंगला
तलाक की शर्त के मुताबिक करिश्मा कपूर को संजय कपूर ने मुंबई के बांद्रा में अपने पिता का आलीशान बंगला भी दे दिया था. वहीं संजय ने करिश्मा के शादी के गहने भी वापस कर दिए थे.

बच्चों के लिए करोड़ों के बॉन्ड
संजय कपूर ने करिश्मा से तलाक के समझौते के मुताबिक अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा के लिए 14 करोड़ के बॉन्ड खरीदे थे. जिन पर 10 लाख रुपये हर महीने ब्याज मिलता है.

कानूनी मामले लिए थे वापस
करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से आपसी सहमति से तलाक की शर्त के मुताबिक दिवंगत बिजनेसमैन  के खिलाफ घरेलू हिंसा सहित दर्ज कराए गए सभी मामले वापस ले लिए थे. वहीं संजय ने भी करिश्मा को दोनों बच्चों की पूरी कस्टडी सौंपी थी. 

क्या करिश्मा को भारी अलिमनी मिली थी?
करिश्मा कपूर को संजय कपूर से तलाक के बाद भारी एलिमनी मिली थी. संजय ने उन्हें 70 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी दिए थे.

संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से की थी तीसरी शादी
संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से तलाक के बाद प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी. इस जोड़ी का एक बेटा है. वहीं 12 जून 2025 को यूके में पोलो खेलते समय कार्डियक अरेस्ट के चलते संजय की मौत हो गई थी. बताया गया था कि पोलो खेलते समय संजय के मुंह में मधुमक्खी चली गई थी. संजय ऑटोमेटिव कंपोनेट कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे. वहीं उनके निधन के बाद से उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर परिवार में कानूनी विवाद चल रहा है.  

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

47 की उम्र में सिंगल रहने पर यूजर ने किया था ट्रोल, शमिता शेट्टी ने भी लगा दी क्लास, बोलीं- ‘तुमने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाई? ‘

‘दहाड़’ में डराया, ‘बधाई दो’ में चौंकाया, गुलशन देवैया के वो 7 किरदार, जिन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे आप

गोविंदा को इम्प्रेस करने के लिए सुनीता ने 15 साल की उम्र में किया था ये काम, खुद किया खुलासा, बोल- ‘मेरे पति को खाने का बहुत शौक था’

‘मैं FWICE से बात करूंगा…’, रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे सिंगर मीका सिंह, दिया बड़ा बयान

सिक्योरिटी तोड़कर स्टेज पर फूल देने पहुंचा फैन, शर्माती दिखीं सामंथा रूथ प्रभु, वायरल हुआ वीडियो

छोटी हाइट बनी सगाई टूटने की वजह? एक्स-मंगेतर संग रिश्ता टूटने पर अब्दु रोजिक का चौंकाने वाला खुलासा

Leave a Comment