लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

NPS News: अब UPI पेमेंट के साथ NPS खाते में ट्रांसफर करें PF का पैसा, ऐसे उठाएं फायदा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

NPS News: UPI का इस्तेमाल हम अब तक केवल पैसों के लेन- देन के लिए करते आए हैं, लेकिन अबसे इसके जरिए आप पीएफ भी निकाल सकते हैं. इतना ही नहीं बल्कि अब आप यूपीआई के जरिए पीएफ खाते में भी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे. वो ऐसे कि NPCI की BHIM एप और PFRDA साथ में मिलकर इस पर काम कर रहे हैं. जिससे इस एप के जरिए लोग NPS खाता आसानी से खोल सकें.

क्या है पूरी खबर?
दरअसल फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अब यूजर्स BHIM एप के जरिए NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) में अपना खाता खोल पाएंगे. इसके लिए किसी भी ग्राहक को बार बार KYC करवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. ये खाता बैंक के पास पहले से ही मौजूद KYC की जानकारी के आधार पर खोला जाएगा. ये पूरी प्रक्रिया डिजिट और बेहद आसान होगी, जिसका लाभ कोई भी उपभोक्ता आसानी से उठा पाएंगे.

ये भी पढ़ें: ITR Filing: आईटीआर फाइल करते समय भूलकर भी न करें ये आम गलतियां, सीधे घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस

BHIM ऐसा क्यों कर रहा है?
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के साथ बातचीत में जानकारों ने बताया है कि BHIM एप अब केवल यूपीआई बनकर ह नहीं रहना चाहता है, बल्कि वो अपने प्लेटफॉर्म पर पेंशन, इनवेस्टमेंट और अन्य वित्तीय सेवाएं जोड़कर गूगल पे, फोन पे और पेटीएम की तरह ही काम करना चाहता है.

जानकारों ने बताया, ‘PFRDA, BHIM के साथ मिलकर काम कर रहा है जिससे इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए NPS अकाउंट खोला जा सके. इसका मकसद BHIM अकाउंट से जुड़े बैंक के पास पहले से मौजूद KYC का इस्तेमाल करके आसानी से ऑनबोर्डिंग की सुविधा देना है.’

ये भी पढ़ें: Share Market News: आ रहा है सदी का सबसे बड़ा IPO, मुकेश अंबानी की Jio फाइल करेगी पेपर्स, शेयर बाजार में आएगा तूफान

बता दें कि फिलहाल इस सुविधा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन NPCI जल्द ही इसे बड़े पैमाने पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है.

क्या है NPS?
आपको बता दें कि NPS एक सरकारी पेंशन स्कीम है, जिसमें आप नियमित रूप से पैसा निवेश कर सकते हैं. इसका फायदा आपको रिटायरमेंट के बाद मिलता है, जब ये रकम आपके पास एकमुश्त रकम या पेंशन के रूप में देने में मदद करता है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment