
पाकिस्तान से अजमल, इंग्लैंड से कुक
कमिंस ने पाकिस्तान के लिए पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल का नाम लिया। उन्होंने अजमल की गेंदबाजी को अपने लिए बेहद असामान्य अनुभव बताया। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के लिए सईद अजमल। यह बिल्कुल अलग तरह के गेंदबाज थे। मैं ओवर की आखिरी गेंद पर आया और सईद अजमल ने गेंद फेंकी। मैंने सोचा, ये क्या था? और मैं क्लीन बोल्ड हो गया। मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा था।’ इंग्लैंड के लिए कमिंस ने पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक, दक्षिण अफ्रीका के लिए एबी डिविलियर्स, न्यूजीलैंड के लिए ब्रेंडन मैकुलम, श्रीलंका के लिए तिलकरत्ने दिलशान और वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल को चुना।
पुजारा ने पिछले साल लिया संन्यास
कमिंस की सूची में शामिल सभी खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पुजारा ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 7,195 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 43.60 रहा और उन्होंने 19 शतक व 35 अर्धशतक लगाए। पुजारा ने भारत के लिए पांच वनडे भी खेले, जिनमें उनके नाम 51 रन हैं।
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलिया
इस बीच कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन वनडे और तीन टेस्ट खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल जिम्बाब्वे में तीन वनडे की सीरीज खेल रहा है। कमिंस वनडे मुकाबलों के लिए दक्षिण अफ्रीका में टीम से जुड़ेंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज नौ अक्तूबर से शुरू होगी।




