लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप ने फिर दी धमकी:कहा- यूरेनियम पर जल्द फैसला ले ईरान, वरना दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा नाम – Donald Trump Warning Iran Truth Social Uranium Sanctions Ceasefire Strait Of Hormuz

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि ईरान के लिए अब समय हाथ से निकला जा रहा है। उसे बहुत तेजी से कदम उठाने होंगे। अगर उसने जल्द फैसला नहीं लिया, तो उसका नामोनिशान मिट जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा कि इस समय वक्त की भारी कमी है। दोनों देशों के बीच महीनों से चल रहे भयंकर संघर्ष के बाद अब कूटनीतिक गतिरोध और ज्यादा गहरा गया है।

अमेरिका ने रखीं बेहद सख्त शर्तें

ईरानी मीडिया फारस न्यूज एजेंसी ने हाल ही में अमेरिका की कुछ गुप्त शर्तों का खुलासा किया था। इसके कुछ ही घंटे बाद ट्रंप का यह गुस्सा फूट पड़ा। अमेरिका ने बातचीत शुरू करने के लिए ईरान के सामने तीन बेहद कड़े नियम रखे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि ईरान अपना 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम तुरंत उसे सौंप दे। इसके साथ ही उसे अपने केवल एक परमाणु संयंत्र को चालू रखने की इजाजत मिलेगी। अमेरिका ने यह भी साफ कर दिया है कि युद्ध में हुए नुकसान का कोई मुआवजा ईरान को नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: UAE के बाराकाह परमाणु प्लांट पर ड्रोन हमला, संघर्ष विराम पर मंडराया खतरा, ईरान पर बढ़ा शक

ईरान ने ठुकराया अमेरिकी प्रस्ताव

दावा किया जा रहा है कि ईरान ने अमेरिकी प्रशासन की इन सभी शर्तों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान ने बातचीत की मेज पर आने के लिए अपनी खुद की पांच शर्तें सामने रख दी हैं। ईरान की मांग है कि उस पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं। इसके साथ ही उसने युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपने पूर्ण नियंत्रण को मान्यता देने की शर्त रखी है।

पाकिस्तानी मध्यस्थता भी रही बेअसर

पश्चिम एशिया में ईरान, इस्राइल और अमेरिकी सेना के बीच हफ्तों तक भीषण जंग चली थी। इसके बाद इसी साल पाकिस्तान की मध्यस्थता से एक नाजुक युद्धविराम हुआ था। इस शांति समझौते के बाद भी दोनों देशों के बीच का तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संवर्धित यूरेनियम के भंडार, आर्थिक पाबंदियों और मुआवजे के विवाद ने शांति की हर कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया है। यह गंभीर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘लोकप्रियता नहीं, जनस्वास्थ्य जरूरी’:fda की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब; क्या बोले? – Tukaram Mundhe Says Public Health Matters More Than Popularity Amid Maharashtra Fda Crackdown

पंजाब कांग्रेस:दो चरणों की कवायद भी खत्म नहीं कर सकी गुटबाजी, खुलकर सामने आई थी खेमेबाजी – Punjab Congress Factionalism Persists: Bhupesh Baghel Two-phase Effort Fails To End Internal Rift

अंकित बालियान हत्याकांड:’ऐसा हश्र करेंगे, सोच भी न पाओगे, आज रात…’; इनामी शूटर सत्यम के नाम से फिर दी धमकी – Ankit Murder Case Threat Received Again In Satyam Name We Will Inflict Fate Upon You That Cannot Even Imagine

सागर में जहरीली शराब पीने से 10 या 15 मौतें?:विपक्ष ने कहा- आंकड़ा छिपा रही सरकार, सांठगांठ के भी आरोप लगाए – Sagar Liquor Tragedy Opposition Claims Govt Hiding True Death Toll Demands Cbi Probe Over Mafia-police Nexus

एमपी:शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में केक बना मुसीबत, खाने के बाद 8 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; उल्टी-दस्त से परेशान – Mp: Cake Causes Trouble At Teachers’ Day Event 8 Children Fall Ill After Eating It News In Hindi

गाजियाबाद:नीशू आजाद ने रात में घर पर पथराव का आरोप लगाया, बालकनी में आकर गिरे पत्थर; दहशत में परिवार – Allegation Of Stone-pelting At The Home Of Cjp Activist Nishu Azad In Ghaziabad

Leave a Comment