
Blood Stain Removal Tips: कई बार छोटी-सी चोट, शेविंग कट, नाक से खून आने या पीरियड्स के दौरान कपड़ों पर खून के दाग लग जाते हैं. अगर इन्हें समय रहते साफ न किया जाए, तो ये जिद्दी दाग बन जाते हैं और आसानी से नहीं निकलते. ऐसे में कई लोग महंगे स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से भी इन दागों को काफी हद तक साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाएं.
सबसे पहले ठंडे पानी से धोएं
अगर खून का दाग नया है, तो सबसे पहले कपड़े को ठंडे पानी में धो लें. ठंडा पानी दाग को कपड़े में जमने नहीं देता है. ध्यान रखें कि गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे खून का दाग और ज्यादा पक्का हो सकता है.
Blood Stain Removal Tips: नमक का करें इस्तेमाल
नमक हर घर में आसानी से मिल जाता है. दो चम्मच नमक में थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ें और ठंडे पानी से धो लें. इससे हल्के दाग काफी हद तक साफ हो सकते हैं.
बेकिंग सोडा भी है असरदार
बेकिंग सोडा (Blood Stain Removal Tips) सिर्फ किचन में ही नहीं, बल्कि दाग हटाने में भी काम आता है. एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे दाग पर लगाएं और करीब 30 मिनट तक छोड़ दें. बाद में साफ पानी से धो लें. यह तरीका सफेद और हल्के रंग के कपड़ों पर अच्छा असर दिखा सकता है.
सफेद सिरके का लें सहारा
सफेद सिरका भी दाग हटाने में मददगार माना जाता है. दाग वाली जगह पर थोड़ा-सा सफेद सिरका डालें और 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथ से रगड़ते हुए धो लें. अगर दाग पूरी तरह न निकले, तो प्रक्रिया दोबारा दोहरा सकते हैं.
हल्के साबुन से करें सफाई
अगर दाग ज्यादा पुराना नहीं है, तो किसी माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या साबुन (Blood Stain Removal Tips) से भी इसे साफ किया जा सकता है. साबुन को दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें. जरूरत पड़ने पर इस प्रोसेस को दोबारा करें.
दाग साफ करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें.
- दाग लगते ही साफ करने की कोशिश करें.
- कपड़े को बहुत तेज रगड़ने से बचें, इससे फैब्रिक खराब हो सकता है.
- किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले कपड़े के केयर लेबल को जरूर पढ़ें.
- नाजुक या महंगे कपड़ों पर कोई भी तरीका अपनाने से पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट कर लें.
यह भी पढ़ें: घर में लंबे समय तक बनी रहेगी ताजगी भरी खुशबू, पोछे के पानी में मिलाएं ये चीज

