75 साल की शबाना आजमी ने बताया कि सोमवार को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान आंसू गैस के संपर्क में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह छात्रों के समर्थन में इस प्रदर्शन में शामिल हुई थीं, जहां परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

आंसू गैस की वजह से आया अटैक

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में शबाना आजमी ने बताया कि यह अटैक आंसू गैस (tear gas) की वजह से हुआ था। हालांकि, ठीक होने के बाद वह दोबारा प्रदर्शन में शामिल हुईं और छात्रों का समर्थन किया।
शबाना ने कहा कि उन्हें इनहेलर (पंप) की मदद से राहत मिली और वह जल्द ही ठीक हो गईं। उन्होंने बताया, ‘मुझे अस्थमा है और आंसू गैस की वजह से अटैक आ गया था, लेकिन मेरे पास मेरा पंप था, इसलिए अब मैं ठीक हूं।’
