लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चीन में लैंडस्लाइट की प्राकृतिक आपदा से जुड़ी घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार को दक्षिण पश्चिमी चीन के शहर चोंगकिंग में जमीन खिसक गई. इससे रिहायशी इमारतें दब गईं. करीबन 1,100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाना पड़ा है. यहां कुछ लोगों के फंसे होने की भी खबर है. इसके अलावा रेस्क्यू कोलेकर भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जांच के निर्देश दिए हैं. 

8 लोगों की मौत, 34 लोग लापता

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन खिसकने की घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 34 लोग लापता बताए जा रहे हैं. काउंटी चीफ रेन जुजियांग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि फंसे हुए 18 लोगों को बचाया गया. इनमें 8 की मौत हो गई. सरकारी चैनल सीसीटीवी की मानें तो चोंगकिंग की पेंगशुई काउंटी में यह घटना सुबह 9:08 बजे जमीन खिसकने से हुई. भारी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी की ढलान से नीचे आ गिरीं हैं. इससे 10 से ज्यादा रिहायशी इमारतें दब गईं. 

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी

लैंडस्लाइड वाली जगह पर पानी, बिजली, गैस की सप्लाई काटी

इसके अलावा ज्यादा नुकसान से बचने के लिए लैंडस्लाइड वाली जगह के 1 किमी के दायरे में पानी, बिजली और गैस की सप्लाई काट दी गई. कई बिजली के खंबे दब गए. जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें पहाड़ का एक हिस्सा रिहायशी इलाके में गिर गया. मलबे के नीचे दबे इलाके के पास कई इमारतें थीं. रेस्क्यू टीम मलबे की तलाशी ले रही हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मुश्किलें आई हैं. 800 से ज्यादा बचावकर्मी मौजूद थे. सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो में नारंगी रंग की वर्दी पहने बचावकर्मी मलबे को हटाने के लिए खुदाई करने वाली मशीनों का इस्तेमाल करते दिखे. रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक जीवित व्यक्ति को बाहर निकाला. लगभग 5 और 15 मंजलिा ऊंची दो इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. लैंडस्लाइड की वजह बारिश बताई गई है. यह वुजियांग नदी के हिस्से के पास हुआ है. इस इलाके में करीबन 8 हजार से ज्यादा राहत सामाग्री भेजी गई हैं. इसमें टेंट, फोल्डिंग बेड और परिवारों को लिए इमरजेंसी किट शामिल है. 

‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप

मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी

ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

Leave a Comment