नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। यह फिल्म नई रिलीज हुई फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर भारी पड़ रही है। ‘हनुमान अंश’ अपने चौथे हफ्ते में है। फिर भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है। वहीं ‘टॉक्सिक’ अपने दूसरे हफ्ते में ही सिंगल डिजिट पर आ गई है। इन दिनों सिनेमाघरों में ‘टॉक्सिक’ के अलावा ‘इरुमुडी’ और ‘आवारापन 2’ भी लगी हुई हैं। मगर दर्शक इन फिल्मों को छोड़कर ‘हनुमान अंश’ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
2 of 5
टॉक्सिक का गाना ‘मदहोश’
– फोटो : Youtube ग्रैब
‘टॉक्सिक’ का नौवें दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, मगर अब इसकी कमाई घटने लगी है।
पहले दिन इस फिल्म ने 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
आठवें दिन इस फिल्म ने 5.45 करोड़ रुपये कमाए।
नौवें दिन इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है। शुरुआत में इसकी कमाई धीमी रही। बाद में इसकी कमाई में उछाल आया। 27वें दिन इसने 7.75 करोड़ रुपये की कमाई थी। 28वें दिन इसने 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है।
4 of 5
इरुमुडी
– फोटो : सोशल मीडिया
150 करोड़ के करीब ‘इरुमुडी’
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कमाई शुरुआत से ही अच्छी रही है। दर्शकों को फिल्म की कहानी सिनेमाघरों तक खींच रही है।
तेरहवें दिन इस फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
चौदहवें दिन इसने 3.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 149.75 करोड़ रुपये हो गया है।
5 of 5
आवारापन 2 मूवी रिव्यू
– फोटो : X
‘आवारापन 2’ का क्या है हाल?
तीसरे गुरुवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म का कलेक्शन पिछले दिन के मुकाबले और घट गया है। पहले हफ्ते में ‘आवारापन 2’ ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 30.75 करोड़ रुपये रही। तीसरे बुधवार को इसने 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे गुरुवार को इसने 40 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 149.75 करोड़ रुपये हो चुका है।