लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 के बीच अचानक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी में बदलाव देखने को मिला. आज (19 मई) सीजन के 64वें लीग मैच में राजस्थान और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में यशस्वी जायसवाल राजस्थान के लिए कप्तान के रूप में टॉस के लिए मैदान पर आए. 

कप्तानी में क्यों हुआ बदलाव?

यशस्वी जायसवाल ने टॉस के वक्त बताया कि राजस्थान के नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. जायसवाल ने कहा, “उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे. इसलिए, वे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.” हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि पराग कितने मैचों के लिए बाहर होंगे. वैसे तो राजस्थान आज 13वां लीग मैच खेल रही है. इसके बाद सिर्फ एक लीग मुकाबला और खेलना हैं. हालांकि टीम के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है. 

राजस्थान के कप्तान बनने पर क्या बोले यशस्वी जायसवाल?

टीम की कप्तानी मिलने पर यशस्वी जायसवाल ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात है.”

प्लेऑफ के लिहाज से राजस्थान के लिए मुकाबला अहम

प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिहाज से यह मुकाबला राजस्थान के लिए काफी अहम होगा. टॉप-4 में जगह बनाने के लिए राजस्थान को आज लखनऊ के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा. 

फिलहाल 12 मैचों में राजस्थान के पास 12 प्वाइंट्स हैं. लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल करके टीम 14 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. इसके बाद आखिरी मैच में जीत दर्ज करके टीम 16 प्वाइंट्स हासिल कर सकती है. 

गौर करने वाली बात यह है कि प्लेऑफ के लिए सिर्फ एक स्लॉट बाकी है, जिसके लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई है. इन टीमों में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल है. सिर्फ राजस्थान के पास ही 16 प्वाइंट्स हासिल करने का मौका है. लिहाजा. राजस्थान दोनों मैच जीतकर डायरेक्ट प्लेऑफ में कदम रख सकती है.

 

यह भी पढ़ें: Gurnoor Brar: कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज में कैसे मिली जगह? जानें संघर्ष की कहानी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment