लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एमपी में बारिश का रौद्र रूप:28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मंदाकिनी-नर्मदा नदी उफान पर,बांधों के गेट खुले – Torrential Rains In Mp: Heavy Rain Alert For 28 Districts; Mandakini And Narmada Rivers In Spate; Dam Gates Op

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश के बाद मंदाकिनी और नर्मदा नदी उफान पर हैं, जबकि कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। छतरपुर, सतना, मंडला और मैहर में बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। इसी बीच बरगी और कुटनी बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। शुक्रवार को सक्रिय मौसम प्रणाली आगे बढ़ेगी, जिसके कारण 4 और 5 सितंबर को बारिश का जोर और बढ़ने का अनुमान है।

9 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

शिवपुरी, गुना, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास,आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश की चेतावनी है।इसके अलावा इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, रतलाम, हरदा, मुरैना, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

नदियां उफनीं, कई जगह बाढ़ का खतरा

चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर 138.52 मीटर तक पहुंच गया और खतरे के निशान के करीब है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए एसडीईआरएफ ने करीब 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। छतरपुर में सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।  मैहर में पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुकुंदपुर मार्ग बंद रहा। मंडला में नर्मदा का जलस्तर 436.1 मीटर दर्ज किया गया। जबलपुर में बरगी बांध 93.33 प्रतिशत भर गया है। इसके बाद पांच गेट करीब एक मीटर तक खोले गए हैं। इससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर करीब चार फीट तक बढ़ने की संभावना है।

29.2 इंच बारिश, फिर भी सामान्य से कम

प्रदेश में अब तक 741.2 मिलीमीटर यानी 29.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य 31.8 इंच से करीब 2.6 इंच कम है। पूरे प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य से 8 प्रतिशत नीचे है। पूर्वी हिस्से में कमी सिर्फ 1 प्रतिशत रह गई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में औसत से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें-आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर एक्शन: मध्य प्रदेश के 83 अस्पतालों पर कार्रवाई, 18 बाहर; 50 पर जुर्माना

34 जिलों में अब भी बारिश की कमी

पूर्वी हिस्से के कई जिलों में 1 से 23 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। इनमें बालाघाट, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी और टीकमगढ़ समेत कई जिले शामिल हैं। इसके उलट पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में कमी ज्यादा है। आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में 6 से 54 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें-बच्चों में बढ़ी बीमारी: डॉक्टर बोले- खुद से न दें एंटीबायोटिक और इंजेक्शन, वायरल के बाद निमोनिया का खतरा

21 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी

अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस मानसून सीजन में जून में प्रदेश में 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश से स्थिति सुधरी, लेकिन जून की कमी पूरी नहीं हो सकी। मानसून के दो बार कमजोर पड़ने के कारण कई दिनों तक बारिश थमी रही। अब सितंबर की शुरुआत में सक्रिय सिस्टम ने पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का जोर बढ़ा दिया है। अगले दो दिन प्रदेश के लिए अहम रहेंगे। 4-5 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बाद 6-7 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में भी तेज बारिश होने का अनुमान है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऋषि कपूर जन्मतिथि:प्रेम में डूबे आशिक से माफिया डॉन तक; इन दमदार किरदारों से दर्शकों के दिल में उतरे चिंटू जी – Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know About Late Actor Unforgettable Films And Role Love Story With Neetu Singh

जन्माष्टमी 2026:भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप – Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood Stars Who Have Faith In Lord Krishna

राजस्थान निकाय चुनाव:69,811 नामांकन में से 17़137 के खारिज, 10112 ने नाम वापस लिए, 38891 मैदान में – Rajasthan Civic Polls: 17,137 Nominations Rejected, 10,112 Withdrawn; 38,891 Candidates Remain In Fray

राशिफल 04 सितंबर:तुला और धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, मिल सकता है लाभ – Today Prediction Horoscope Of 04 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

त्रिकुटा पर्वत के दो रहस्य:दुनिया को मिली एलियम जम्मूनेंस और जम्मू-कश्मीर में पहली बार दिखा दुर्लभ हरा सांप – Two Mysteries Of Trikuta Mountain: Allium Jammuense And The Rare Green Snake Spotted For The First Time

‘किसी को भी छूट नहीं ‘:तेलंगाना कैबिनेट से कोंडा सुरेखा की छुट्टी पर कांग्रेस ने क्या-क्या कहा? क्या है विवाद – T’gana Cm Sacks Forest Minister, Konda Surekha Slams ‘blackmail Politics’

Leave a Comment