
Jeera Water Benefits: सुबह खाली पेट एक गिलास जीरे का पानी (Cumin Water Benefits)पीना एक आसान और ट्रेडिशनल घरेलू उपाय माना जाता है. आयुर्वेद में भी जीरे को पाचन के लिए लाभकारी बताया गया है. यह लो-कैलोरी ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ डायजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. इतना ही नहीं, नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन घटाने और ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में भी सहायता मिल सकती है.
पाचन को बेहतर बनाने में मिल सकती है मदद
जीरे का पानी पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह खाना आसानी से पचाने में मदद करता है और गैस, पेट फूलना व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है. अगर सुबह उठते ही आपका पेट भारी लगता है, तो जीरे का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच बच्चों को रोज कराएं ये 5 योगासन, चश्मे का खतरा हो सकता है कम
वजन कम करने में कर सकता है मदद
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो जीरे का पानी आपकी मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बन सकता है. इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम कर सकता है और लंबे समय तक भूख कम लग सकती है. हालांकि, सिर्फ जीरे का पानी पीने से वजन कम नहीं होगा. इसके साथ हेल्दी डाइट और रोज एक्सरसाइज करना भी जरूरी है.
आयरन का अच्छा सोर्स
जीरे में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून बनने के लिए जरूरी होता है. इसका सही मात्रा में सेवन करने से शरीर को आयरन मिल सकता है और कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है.
ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
जीरा ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है। यह शरीर में इंसुलिन के काम करने की क्षमता को बेहतर बना सकता है. अगर आपको डायबिटीज है, तो जीरे के पानी को दवा की जगह न लें. इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
जीरे का पानी कैसे बनाएं?
- रातभर भिगोकर बनाएं
- एक गिलास पानी में 1 से 2 चम्मच जीरा डालकर रातभर छोड़ दें. सुबह पानी छानकर खाली पेट पी लें.
- उबालकर बनाएं
- 1 से 2 चम्मच जीरे को 1 से 2 कप पानी में 5-10 मिनट तक उबालें. पानी थोड़ा गुनगुना होने पर छानकर पी लें.
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको लो ब्लड शुगर की समस्या है, किसी चीज से एलर्जी है या कोई पुरानी बीमारी है, तो रोज जीरे का पानी पीने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें. साथ ही, अच्छी सेहत के लिए सिर्फ जीरे के पानी पर निर्भर न रहें. हेल्दी खाना खाएं, भरपूर पानी पिएं और रोज थोड़ी देर एक्सरसाइज भी करें.
यह भी पढ़ें: अगर पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं, तो वॉकिंग या रनिंग में से कौन-सा विकल्प हो सकता है बेहतर?


