
Instant Pasta Recipes: अक्सर जब शाम को हल्की-फुल्की सी भूख लगी हुई होती है या फिर बच्चों को टिफिन में कुछ नया और यूनिक देकर भेजना होता है, तो हमें यह समझ में ही नहीं आता है कि ऐसा क्या बनाएं जो कम समय में भी बन जाए और खाने में भी सुपर टेस्टी हो. इस दुविधा के बीच हमारे दिमाग में जो सबसे पहला नाम आता है, वह है पास्ता. वैसे तो पास्ता इटली की एक डिश है, लेकिन आजकल भारत में भी बच्चे हों या फिर बड़े, सभी इसे बहुत ही चाव से खाने लग गए हैं. सबसे अच्छी बात तो यह भी है कि इसे अपने घर की सब्जियों और मसालों का इस्तेमाल करके भी बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकता है.
अगर आप भी हर दिन एक ही तरह का बोरिंग पास्ता खाकर ऊब चुके हैं, तो ये 5 आसान रेसिपीज आपके बहुत ही काम आने वाली हैं. इन रेसिपीज की सबसे खास बात है कि आप इन्हें 10 मिनट से भी कम समय में बनाकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. इनका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी ये बहुत पसंद आते हैं. तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने का सबसे आसान तरीका.
अगर चटपटा पसंद है तो देसी मसाला पास्ता
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें चटपटा और ट्रेडिशनल भारतीय मसालों का स्वाद अच्छा लगता है, तो ये देसी पास्ता की रेसिपी आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है. देसी मसाला पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को पानी में उबालकर अलग रख लें. अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर थोड़ा सा भून लें. इसके बाद इसमें चुटकी भर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा गरम मसाला और नमक डालें. जब मसाले अच्छे से पक जाएं, तो इसमें उबला हुआ पास्ता मिला दें. इसे 2 मिनट तक अच्छे से चलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें.
बच्चों को पसंद आएगा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता
व्हाइट सॉस पास्ता छोटे बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है और इसे बनाना बहुत ही आसान और कम समय वाला काम है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा बटर पिघलाएं और फिर इसमें एक चम्मच मैदा डालें और धीमी आंच पर 1 मिनट के लिए भूनें ताकि मैदे का कच्चापन निकल जाए. अब इसमें धीरे-धीरे दूध डालते जाएं और लगातार मिलाते रहें ताकि कोई गांठ न बने. जब यह बैटर थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें कुटी हुई काली मिर्च, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और नमक डालें. अब इसमें उबला हुआ पास्ता और उबली हुई सब्जियां जैसे कॉर्न या शिमला मिर्च मिला दें. लास्ट में ऊपर से थोड़ा सा चीज़ घिसकर डालें, आपका क्रीमी पास्ता तैयार है.
ये भी पढ़ें: रोज-रोज एक जैसी इडली खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें मिनटों में बनने वाली ये 5 डिलीशियस रेसिपी
ट्राय करें खट्टे-मीठे स्वाद वाला क्लासिक रेड सॉस पास्ता
अगर आपको खट्टा-मीठा खाना अच्छा लगता है तो आपको क्लासिक रेड सॉस पास्ता जरूर ट्राय करना चाहिए. टमाटर के खट्टे-मीठे स्वाद वाला रेड सॉस पास्ता जब आप बनाते हैं तो इसका कमाल का स्वाद आपको अपना फैन बना लेता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 3 से 4 टमाटरों को पानी में उबाल लें और फिर उनका पेस्ट बना लें. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल या बटर गरम करें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर भूनें. लहसुन की अच्छी खुशबू आने लगे तो इसमें टमाटर का पेस्ट डाल दें. अब इसमें नमक, चिली फ्लेक्स और थोड़ा सा टोमैटो सॉस मिलाएं. जब सॉस पककर गाढ़ी हो जाए, तब इसमें उबला हुआ पास्ता मिला दें। इसे 2 मिनट तक पकाने के बाद आपका गर्मागर्म रेड सॉस पास्ता तैयार है.

जब घर में इंग्रीडिएंट्स की कमी हो तो गार्लिक बटर पास्ता
जब आपके घर में ज्यादा इंग्रीडिएंट्स मौजूद न हों और साथ ही आपके पास समय की भी कमी हो, तो ऐसे हालात में गार्लिक बटर पास्ता आपके लिए सबसे बेस्ट डिश साबित होने वाली है. इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ पास्ता, बटर और लहसुन की जरूरत पड़ती है. गार्लिक बटर पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता उबाल लें. अब एक पैन में 2 चम्मच बटर पिघलाएं और उसमें ढेर सारा बारीक कटा लहसुन डालें. लहसुन को तब तक भूनें जब तक वह हल्का गोल्डन न हो जाए. अब इसमें थोड़ा चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो और नमक मिलाएं. इसके तुरंत बाद उबला हुआ पास्ता डालकर अच्छे से मिला लें. लहसुन और बटर का यह कॉम्बिनेशन बहुत ही जबरदस्त स्वाद देता है.
सबसे आसान और जल्दी बनता है चीजी मैकरोनी पास्ता
अगर आपको चीज पसंद है और आप सबसे आसान और इंस्टेंट बनने वाली रेसिपी तलाश रहे हैं, तो चीजी मैकरोनी आपके लिए परफेक्ट डिश साबित होने वाली है. इसे बनाने के लिए आप मैकरोनी वाले पास्ता का इस्तेमाल करें. चीजी मैकरोनी पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा सा दूध गरम करें और उसमें उबली हुई मैकरोनी डाल दें. अब इसमें स्वाद के हिसाब से नमक, काली मिर्च और ढेर सारा चीज मिला दें. इसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक तब तक चलाएं जब तक कि चीज पूरी तरह पिघल न जाए और पास्ता में अच्छे से मिक्स न हो जाए. आपका सुपर चीजी मैकरोनी पास्ता सर्व होने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें: न दाल भिगोने की जरूरत न बैटर फर्मेंट करने की टेंशन, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी डोसे
The post 10 मिनट में बनाएं पास्ता की ये 5 इंस्टेंट रेसिपीज, स्वाद ऐसा कि सभी उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर appeared first on Prabhat Khabar.

