लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Terrace Decor Ideas: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पूरे दिन की थकावट के बाद हर कोई शाम के समय एक सुकून भरा पल बिताना चाहता है. कुछ देर शांत बैठने और रिलैक्स्ड फील करने के लिए अक्सर हम किसी महंगे कैफे में चले जाते हैं और वहीं पर अपना आधे से एक घंटा बिता लेते हैं. अगर आप हर दिन महंगे कैफे में न जाकर अपने ही घर पर कैफे जैसा फील पाना चाहते हैं, तो आपको इस आर्टिकल को पढ़ना चाहिए और इसमें बताए गए पॉइंट्स पर एक बार जरूर विचार करना चाहिए. आज हम आपको कुछ सिंपल हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी खाली पड़ी छत को ही एक शानदार कैफे में कन्वर्ट कर पाएंगे. आपको शायद यह सुनकर यकीन न हो, लेकिन एक खाली पड़ी छत को यूनिक और स्टाइलिश लुक देना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ छोटी-बड़ी चीजों का इस्तेमाल करना होगा. तो चलिए जानते हैं ऐसी ही 5 चीजों के बारे में, जिन्हें अपनी छत पर लगाकर आप घर बैठे ही कैफे जैसा माहौल सेट कर सकते हैं.

फेयरी लाइट्स और वॉर्म लाइटिंग का इस्तेमाल

किसी भी कैफे का माहौल वहां की लाइटिंग की वजह से सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है. कैफे जैसी वाइब पाने के लिए अपनी छत पर पीली रोशनी वाली फेयरी लाइट्स, एलईडी स्ट्रिप्स या हैंगिंग बल्ब्स का इस्तेमाल करें. आप इन लाइट्स को छत की दीवारों पर, रेलिंग पर या किसी पौधे के आसपास लपेट सकते हैं. शाम के समय जब ये हल्की और खूबसूरत लाइट्स जलेंगी, तो आपकी छत पूरी तरह से एक रोमांटिक और शांत कैफे जैसी दिखने लगेगी. यह कम बजट में छत को चमकाने का सबसे बेहतरीन तरीका है.

ये भी पढ़ें: छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, ये 5 सस्ते आइडियाज देंगे उसे मिनी गार्डन जैसा लुक

कम्फर्टेबल बैठने की जगह और बीन बैग्स

कैफे में लोग घंटों बैठकर बातें करते हैं क्योंकि वहां के सिटिंग अरेंजमेंट बहुत कम्फर्टेबल होती हैं. अपनी छत पर भी ऐसा ही माहौल बनाने के लिए आप बांस या बेंत की कुर्सियां और एक छोटी सी टेबल रख सकते हैं. अगर जगह कम है या आप कुछ अलग चाहते हैं, तो फर्श पर रंग-बिरंगे और मोटे कुशन बिछाकर एक लो-सिटिंग एरिया भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा, एक या दो बीन बैग्स रखने से छत को एकदम मॉडर्न और कूल लुक मिलता है, जहां आप आराम से बैठकर अपनी पसंदीदा किताब पढ़ सकते हैं.

इनडोर और आउटडोर पौधों का इस्तेमाल

नेचर के बिना किसी भी कैफे का लुक बिलकुल ही अधूरा सा लगता है. इसी वजह से अपने छत को फ्रेश और लाइव बनाने के लिए ढेर सारे पौधे लगाएं. आप अगर चाहें तो मनी प्लांट, पाम ट्री, और रंग-बिरंगे फूलों के गमले भी छत में रख सकते हैं. अगर छत पर दीवार खाली है, तो वहां वर्टिकल गार्डन यानी कि दीवार पर लगने वाले पौधे तैयार कर लें. पौधों के बीच बैठने से न सिर्फ कैफे जैसी फीलिंग आएगी, बल्कि आपको फ्रेश हवा और मेंटल पीस भी मिलेगी. मिट्टी के गमलों को आप खुद पेंट करके उन्हें और भी खूबसूरत बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: घर की बेजान दीवारों को मिनटों में दें स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक, ट्राई करें ये 5 आसान डेकोरेशन आइडियाज

एक छोटा सा कॉफी बार या कार्ट

जब बात कैफे की हो रही हो, तो कॉफी का जिक्र होना तो बिलकुल ही लाजिमी है. अपनी छत के एक कोने में एक छोटा सा लकड़ी का टेबल या मूवेबल कार्ट रखें, जिसे आप अपने मिनी कॉफी बार की तरह इस्तेमाल कर सकें. इस पर एक कॉफी मेकर, कुछ खूबसूरत मग्‍स, कुकीज के जार और अपनी पसंद के इनग्रेडिएंट्स रखें. जब भी आपका मूड हो, छत पर ही गर्मागर्म कॉफी बनाएं और उसका लुत्फ उठाएं. यह छोटा सा कोना आपकी छत का सबसे फेवरेट कॉर्नर बन जाएगा.

एक सुंदर सा झूला या मैक्रैम हैंगिंग

आजकल लगभग हर ट्रेंडिंग कैफे में एक खूबसूरत झूला जरूर देखने को मिलता है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम करता है. ऐसे में आप भी अपनी छत पर एक कम्फर्टेबल झूला लगा सकते हैं. आज के समय में मैक्रैम यानी कि धागे से बुने हुए झूले या एग शेप्ड यानी कि अंडे के शेप के झूले काफी ट्रेंड में चल रहे हैं. इस झूले पर एक-दो सॉफ्ट पिलो जरूर रख दें. शाम के समय ठंडी हवा के बीच झूले पर बैठकर चाय की चुस्की लेना आपको किसी हिल स्टेशन के कैफे का अहसास दिलाएगा.

ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment