लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कैरोलिन लेविट को कैसे पता था कि व्हाइट हाउस में चलेंगी गोलियां? हमले के बाद वायरल हुआ वीडियो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका में शनिवार (25 अप्रैल, 2026) की शाम व्हाइट हाउस कोरेपोडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) के डिनर के दौरान कथित गोलीबारी की घटना इस वक्त चर्चा का एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है. अमेरिकी सुरक्षा बलों ने संदिग्ध हमलावर की पहचान कर ली है, जो कोल टोमस ऐलन के रूप में सामने आया है.

एसोसिएटेड प्रेस ने दो अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया कि इस संदिग्ध हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल टोमस ऐलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया में एक शिक्षक है. हालांकि, व्हाइट हाउस की प्रेस सेकेट्ररी कैरोलिन लेविट इस घटना के सामने आने के पहले दिए अपने एक बयान की वजह से इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों का कारण बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘ईरानियों ने भेजा था एक नया शांति प्रस्ताव, लेकिन…’, तेहरान-वॉशिंगटन वार्ता ठप होने पर ट्रंप का बड़ा दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कैरोलिन का वीडियो

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के दिए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वह यह कहती सुनाई दे रही हैं- ‘आज रात गोलियां चलेंगी’ (Shots will be fired tonight.) हालांकि, लेविट ने यह बयान कार्यक्रम के शुरू होने से पहले दिया था और उन्होंने इस राजनीतिक मेटाफर के तौर पर कहा था.

कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए कैरोलिन लेविट ने कहा था, ‘राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन मजाकिया और रोचक होगा और अमेरिकी राष्ट्रपति माहौल को गरम कर देंगे.’ इसके बाद उन्होंने राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा, ‘शॉर्ट्स विल बी फायर्ड इन द रूम.’

सोशल मीडिया पर क्या है लोगों का रिएक्शन?

कैरोलिन लेविट के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे यकीन है कि ये सिर्फ एक इत्तेफाक है.’ दूसरे ने लिखा, ‘मैं भविष्य से आया हूं और बता रहा हूं कि गोलियां चली थीं!’ जबकि तीसरे यूजर ने लिखा, ‘और सच में वहां गोलियां चलीं.’ यह घटना और उससे जुड़े रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बने हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः व्हाइट हाउस डिनर प्रोग्राम में जिस सीक्रेट सर्विस ने बचाई ट्रंप की जान, वो कैसे करती है काम? जानें एक-एक डिटेल


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

FBI डायरेक्टर काश पटेल अमेरिका में दो बार हो चुके गिरफ्तार! क्या लगे थे आरोप, जानें सब कुछ

US Iran Talk 2.0: तो क्या अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हो गया ईरान? ओमान से वापस पाकिस्तान जाएंगे अराघची

क्या ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की हो गई मौत? मशहद में लगी पेंटिंग ने मचाई हलचल

पाकिस्तान को दो हफ्तों में लगा 200 अरब का झटका, अमेरिका-ईरान की सुलह कराने की कोशिश के बीच शहबाज के उड़े होश!

White House Firing: ‘बॉलरूम होता तो…’, व्हाइट हाउस फायरिंग मामले पर ट्रंप का रिएक्शन, किसे ठहराया जिम्मेदार?

ट्रंप की सुरक्षा में तैनात अमेरिका की ‘धुरंधर’ सीक्रेट सर्विस, कितनी खतरनाक CAT? जानें कैसे करती है काम

Leave a Comment