RBI News: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने देश में विदेशी मुद्रा यानी डॉलर लाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की थी. ये योजना थी FCNR (Foreign Currency Non Resident), जिसके तहत जो भारतीय विदेश में रहते हैं वो अपनी विदेशी मुद्रा को भारत में FD के रूप में जमा कर दें. इस योजना के जरिए उम्मीद से भी ज्यादा पैसा मिल गया है. जिसके बाद अब इसे जल्दी ही कुछ समय के लिए बंद किए जाने का फैसला भी कर लिया गया है.
कब बंद हो रही सुविधा?
दरअसल RBI ने ये FCNR(B) डिपॉजिट के लिए शुरू की गई स्वैप सुविधा तय समय से पहले बंद करने का फैसला लिया है. RBI ने बताया कि इस योजना को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसके जरिए बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा देश में आई है. अब बैंक 31 अगस्त 2026 तक जुटाए गए FCNR(B) डिपॉजिट पर ही RBI से स्वैप करा सकेंगे. इसके लिए RBI से स्वैप लेने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2026 होगी.
ये भी पढ़ें: Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
RBI का आया बयान
इसकी जानकारी देते हुए RBI ने एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि, ‘FCNR(B) डिपॉजिट की स्वैप सुविधा को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इससे देश में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा आई है. इसलिए अब ये सुविधा 31 अगस्त 2026 तक जमा किए गए FCNR(B) डिपॉजिट के लिए ही उपलब्ध होगी. इन डिपॉजिट पर बैंक 11 सितंबर 2026 तक RBI से स्वैप सुविधा ले सकेंगे. हालांकि, ECB और OFCB के लिए स्वैप सुविधा पहले की तरह 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी’.
अब तक कितना हुआ फायदा?
RBI ने अपने आंकड़े भी जारी किए हैं और बताया है कि अब तक कितनी विदेशी मुद्रा देश में आ चुकी है. इन आंकड़ों के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 तक इस सुविधा के तहत 56.85 अरब डॉलर (करीब 5.42 लाख करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा देश में आई है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा FCNR(B) डिपॉजिट का रहा, जिससे 52.3 अरब डॉलर (करीब 4.99 लाख करोड़ रुपये) आए. इसके अलावा OFCBs से 2.81 अरब डॉलर (करीब 2.68 लाख करोड़ रुपये) और ECBs से 1.74 अरब डॉलर (करीब 1.66 लाख करोड़ रुपये) आए.
ये भी पढ़ें: UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?


