लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महंगा पड़ेगा सेब:इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार – Apples To Cost More; Yield Down By 40% This Season.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन के मुकाबले इस साल सिर्फ 3.87 लाख टन सेब बाजार में पहुंचा है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में हालत और खराब है, जहां उत्पादन 40 फीसदी तक घटा है। 

दोनों राज्यों में सेब उत्पादन पर प्रतिकूल मौसम की मार पड़ी है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित कुछ क्षेत्रों में उत्पादन 50 फीसदी तक कम हुआ है। सामान्य वर्षों में 20 से 22 लाख टन उत्पादन होता था, मगर इस बार इसके 14 से 15 लाख टन रहने का अनुमान है। उत्पादन घटने से मंडियों में आपूर्ति घटी है और बेहतर गुणवत्ता वाले सेब के भाव चढ़ गए हैं। दोनों ही राज्यों में पर्याप्त बारिश और बर्फबारी नहीं होने से ठंड के घंटे कम हुए। हिमाचल में इस बार ड्रॉपिंग भी अधिक रही और सेब सीजन 15 दिन देरी से शुरू हुआ। पिछले साल प्रदेश में सात लाख टन सेब उत्पादन हुआ था। इस साल उत्पादन इससे बहुत कम रह सकता है। 

शोपियां व ऊपरी इलाकों में फसल को 55% तक नुकसान

जम्मू-कश्मीर उद्यान विभाग के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां के ऊपरी इलाके हीरपोरा, केलर, जैनपोरा और कुलगाम के डीएच पोरा व फ्रिसल में मई-जून की बेमौसम ओलावृष्टि और तेज हवा से फसल को 45 से 55 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ। 


  • बडगाम के खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ और पुलवामा के त्राल व राजपोरा के पारंपरिक बागानों में परागण के समय लगातार बारिश और कम धूप के कारण फल तेजी से गिरे। इससे पैदावार आधी रह गई। 

जलवायु परिवर्तन का असर


सेब उत्पादन बढ़ाने के लिए हाई डेंसिटी पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बदलते मौसम में आधुनिक तकनीक व नए रूट स्टॉक अपनाना जरूरी है। जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौती है, जो उत्पादन घटने का बड़ा कारण है।

-जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री, हिमाचल प्रदेश

आपूर्ति में भारी कमी

सोपोर फ्रूट मंडी के फल व्यापारी हाजी मुश्ताक अहमद ने कहा, मंडियों में रोजाना आने वाली गाड़ियों की संख्या कम है। खासकर शोपियां और कुलगाम की ओर से ए ग्रेड माल की भारी कमी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शारदीय नवरात्र:10 दिनों तक होगी मां की आराधना, अष्टमी की तिथि दो दिन; चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग से लाभ – Sharadiya Navratri Worship Mother Goddess Span Ashtami Tithi Falls Over Two Days Benefits Chitra Nakshatra

उत्तराखंड:556 किमी दूर से देहरादून पहुंचा नीली आंखों वाला सफेद बाघ, 20 दिन का एकांतवास; महीने भर बाद दीदार – Blue-eyed White Tiger Reaches Dehradun From 556 Km Away

राशिफल 03 अक्तूबर:मेष सहित इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, करियर में दिखेंगे बदलाव – Today Prediction Horoscope Of 3 October 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

कर्नाटक में भाजपा नेताओं पर एफआईआर:मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप; कई जिलों में मामले दर्ज – Karnataka: Firs Registered Against Bjp Leaders For Alleged Attempt To Delete Names Of Muslim Voters

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Ajay Devgn Starrer Gives Biggest Opening Of His Career – Entertainment News: Amar Ujala

दिल्ली:जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत, गोताखोरों ने गहरे पानी से निकाले काजल-पिंकी के शव – Delhi: Two Young Women Drown In The Yamuna During Jitiya Ritual Bath

Leave a Comment