लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईद पर बाबिल खान का दिखा खास अंदाज, तब्बू के दिए कुर्ते में शेयर की प्यारी तस्वीर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


21 मार्च को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया है. सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, कई सितारों ने अपने फैंस को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दी हैं. इसी बीच दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक खास फोटो पोस्ट की, जिसने सभी का दिल जीत लिया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस तब्बू ने उन्हें खास तोहफा दिया है.

तब्बू ने दिया बाबिल को तोहफा

सोशल मीडिया पर अब दोबारा से एक्टिव हो चुके बाबिल खान ने ईद के को मौके पर अपनी फोटोज शेयर कीं. इन फोटो में वो सफेद कुर्ता पहने नजर आए. इन फोटोज को शेयर करते हुए बाबिल ने कैप्शन में लिखा, ‘ईद मुबारक. ये कुर्ता मुझे तब्बू ने गिफ्ट में दिया है.’ इन फोटोज में बाबिल काफी हैंडसन नजर आ रहे हैं. तब्बू के दिए हुए इस कुर्ते को देख फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं.

तब्बू और इरफान थे अच्छे दोस्त

बता दें, कि तब्बू और इरफान खान के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता नहीं था, बल्कि दोनों बहुत अच्छे और करीबी दोस्त भी थे. इसी वजह से उनका रिश्ता बाबिल के साथ भी एक परिवार जैसा बन गया है. एक ईवेंट के दौरान का भी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें तब्बू बाबिल को देख इमोशनल हो गई थीं और उन्हें गले से लगा लिया था. इरफान और तब्बू की जोड़ी को फिल्मों में बहुत पसंद किया जाता था. मकबूल, द नेमसेक और हैदर जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म कंपेनियन के साथ एक इंटरव्यू में तब्बू ने बताया था कि इरफान खान के साथ काम करने के बाद उनके अभिनय का नजरिया पूरी तरह बदल गया. उन्होंने इरफान से अपने किरदारों के लिए सच्चाई और ईमानदारी रखना सीखा.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मेरी दुनिया खत्म…’, जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?

5-6 साल की उम्र में डेब्यू, पहली फिल्म के लिए मिले 10,000 रुपये, जानें बॉबी देओल के बारे में 7 इंटरेस्टिंग बातें

न्यूयॉर्क की सड़कों पर संजना सांघी ने बढ़ाया तापमान, टॉप और फ्लोरल स्कर्ट में बिखेरा ग्लैमर

राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी

Dhurandhar 2 Box Office: 73वें दिन भी किसी के सामने झुक नहीं रही ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह की फिल्म ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

जब 2 घंटे सेट पर लेट आए सलमान खान, तो सुष्मिता सेन ने दिखाया था एटीट्यूड, एक्टर ने सुनाया किस्सा

Leave a Comment