
आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट में कई बदलाव कर रहे हैं. इन्हीं में एक तरीका है जीरो ऑयल कुकिंग. यानी खाना बनाते समय तेल या घी का इस्तेमाल बिल्कुल न करना. कई लोग वजन कम करने, दिल को स्वस्थ रखने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए इस तरीके को अपना रहे हैं. लेकिन क्या बिना तेल का खाना हर किसी के लिए सही है? आइए आसान भाषा में समझते हैं.
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग?
जीरो ऑयल कुकिंग का मतलब है खाना बनाते समय तेल या घी का इस्तेमाल न करना. इसमें सब्जियों को पानी, भाप या उनके अपने रस में पकाया जाता है. खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू, अदरक, लहसुन, हरी धनिया, पुदीना और दूसरे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है.
जीरो ऑयल कुकिंग से क्या फायदे हो सकते हैं?
- वजन कम करने में मदद मिल सकती है- तेल में काफी कैलोरी होती है. अगर खाना बिना तेल के बने, तो शरीर में कम कैलोरी जाती है. ऐसे में सही खानपान और रोज एक्सरसाइज के साथ वजन घटाने में मदद मिल सकती है.
- दिल को रख सकता है स्वस्थ- ज्यादा तेल वाला खाना लंबे समय में दिल की सेहत पर असर डाल सकता है. कम तेल या बिना तेल का खाना खाने से हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है.
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने में मददगार- अगर खाने में ज्यादा फैट नहीं होगा, तो खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी कम हो सकता है. इससे दिल की बीमारियों का जोखिम भी घट सकता है.
- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज में भी हो सकता है फायदा- डॉक्टर अक्सर हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को कम तेल वाला खाना खाने की सलाह देते हैं. ऐसे में जीरो ऑयल कुकिंग एक अच्छा विकल्प हो सकती है.
- बिना तेल के खाना कैसे बनाएं?- नॉन-स्टिक बर्तन का इस्तेमाल करें. सब्जियों को पानी या भाप में पकाएं। तली हुई चीजों की जगह उबला, स्टीम, ग्रिल या बेक किया हुआ खाना खाएं. स्वाद के लिए नींबू, काली मिर्च, धनिया, पुदीना और दूसरे मसाले डाल सकते हैं.
- क्या पूरी तरह तेल छोड़ देना चाहिए?- ऐसा जरूरी नहीं है. हमारे शरीर को थोड़ी मात्रा में हेल्दी फैट की भी जरूरत होती है. सरसों, मूंगफली या ऑलिव ऑयल जैसे अच्छे तेल सीमित मात्रा में खाना फायदेमंद माना जाता है. अगर आपको कोई बीमारी है या आप खास डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें: कटी हुई प्याज कितनी देर तक खाना सुरक्षित है? जानें कब हो जाती है खराब
The post Zero Oil Cooking क्या है? जानिए बिना तेल का खाना खाने के बड़े फायदे appeared first on Prabhat Khabar.


