लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

World Championship:आयुष शेट्टी पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में हारे, छठा पदक जीतने का सिंधू का सपना टूटा – Pv Sindhu And Ayush Shetty Faced Contrasting Defeats In Bwf World Championship Match Results And Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत के आयुष शेट्टी को विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे प्रतियोगिता के पुरुष एकल में देश का अभियान समाप्त हो गया। वहीं, महिला एकल वर्ग में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को चीन की वांग झी यी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हार मिली जिससे उनका विश्व चैंपियनशिप में छठा पदक जीतने का सपना टूट गया।  


पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त

शुरुआती दौर में गत चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शी यू कि को हराकर उलटफेर करने वाले 21 वर्षीय शेट्टी को दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी फरहान ने 21-19, 21-11 से शिकस्त दी। यह 11वीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ आठ मुकाबलों में शेट्टी की पांचवीं हार है। इस नतीजे के साथ भारत का पुरुष एकल अभियान समाप्त हो गया। लक्ष्य सेन बुधवार को ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे। 

त्रीसा-गायत्री पदक के करीब

इससे पहले त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारत की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में रिन और नाकानिशी की विश्व में सातवें नंबर की जोड़ी को 21-16 21-12 से हराया। हाल में अर्जुन पुरस्कार पाने वाली त्रीसा और गायत्री ने शुरू से अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया। यह भारतीय जोड़ी 2022 और 2023 में लगातार दो वर्ष ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक भी जीता था और पिछले साल की शुरुआत में दुनिया की शीर्ष 10 जोड़ियों में जगह बनाई थी। इस साल की शुरुआत में त्रीसा के टखने में चोट लगने के कारण यह जोड़ी कुछ टूर्नामेंट में नहीं खेल पाई थी। उन्होंने इंडोनेशिया ओपन में वापसी की और इस महीने की शुरुआत में फिलीपीन इंटरनेशनल चैलेंज जीता।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:प्रहत और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता ‘नर्गिस’ – Aaj Ka Shabd Prahat Suryakant Tripathi Nirala Hindi Kavita Nargis

उत्तराखंड:कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजा पत्र, रोडशो और कार्यक्रमों पर प्रोटोकॉल का लगाया पहरा – Uttarakhand Congress State Incharge Kumari Selja Sends Letter To Harish Rawat For Stay Away From Yatra

जापान में बवाल:ओकिनावा में महिला की हत्या के आरोप में अमेरिकी मरीन गिरफ्तार, लोगों का क्यों फूटा गुस्सा? – Us Marine Arrested For Alleged Murder Of Woman On Okinawa, Triggers Outrage From Japan

सीईसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने जताई चिंता:पूछा- नियुक्ति सरकार करेगी तो कैसे रहेगी निष्पक्षता? – Justice Nariman On Cec Case Election Commission Malfunctions Supreme Court Must Decide Soon

सुर्खियां:सुप्रीम कोर्ट में सीईसी का केस; भारत-कनाडा व्यापार वार्ता; अविनाश मिश्रा जीते खतरों के खिलाड़ी 15 – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5 October 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

सुप्रीम कोर्ट:सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई आज; याचिका में निलंबन की अपील, ‘फैसले निरस्त’ जैसे कई सवाल – Supreme Court Gyanesh Kr Case Hearing News Cji Surya Kant Bench Hearing Revoke Decisions Cec Suspension Appeal

Leave a Comment