लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us:एच-1बी वीजा के जरिये ग्रीन कार्ड की व्यवस्था बंद करने की तैयारी, अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश – Us Government Bring Proposal To Stop Green Card To H1b Visa Holders

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी संसद में एच-1बी वीजा कार्यक्रम को ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के रास्ते के रूप में इस्तेमाल करने की व्यवस्था समाप्त करने का प्रस्ताव पेश किया गया है। प्रस्ताव में एच-1बी वीजा के दुरुपयोग का आरोप है। अमेरिका में ग्रीन कार्ड को स्थायी निवास प्रमाण पत्र माना जाता है। रिपब्लिकन पार्टी के एक कट्टरपंथी सांसद ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम में बड़े बदलाव के प्रावधान वाले विधेयक का मसौदा संसद में पेश किया है। 

क्या है प्रस्ताव में

टेक्सास से सांसद चिप रॉय ने बृहस्पतिवार को अमेरिकन व्हाइट-कॉलर वर्कर जॉब्स एक्ट पेश किया। प्रस्तावित विधेयक में वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (ओपीटी) कार्यक्रम को भी समाप्त करने की मांग है। यह कार्यक्रम विदेशी छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद सीमित अवधि तक अमेरिका में काम करने की अनुमति देता है। रॉय ने कहा, लगभग 40 वर्षों के इतिहास में एच-1बी वीजा का दुरुपयोग ही हुआ है। इसके जरिये नियोक्ताओं ने अमेरिकी कर्मचारियों को दरकिनार कर सस्ते विदेशी श्रमिकों को प्राथमिकता दी है। छंटनी व कम वेतन को कर्मचारियों की कमी के नाम पर छिपाया गया है। अब समय आ गया है कि इस लॉटरी आधारित व्यवस्था को समाप्त कर ऐसी प्रणाली लाई जाए जो योग्यता को प्राथमिकता दे, वास्तविक वेतन मानकों को लागू करे और दफ्तरों में अमेरिकी कर्मचारियों को पहले स्थान पर रखे। रॉय संसद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं और टेक्सास का अटॉर्नी जनरल बनने की दौड़ में हैं। एजेंसी

एच-1बी वीजा की अवधि घटाकर दो वर्ष करने का प्रस्ताव

संसद में पेश किए गए अमेरिकन व्हाइट-कॉलर वर्कर जॉब्स एक्ट के तहत एच-1बी वीजा की अधिकतम अवधि छह वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने का प्रस्ताव है। साथ ही मौजूदा लॉटरी प्रणाली के बजाय अधिक वेतन वाली नौकरियों के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। एरिजोना से रिपब्लिकन सांसद एली क्रेन इस विधेयक के सह-प्रायोजक हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून ऐसे महत्वपूर्ण सुधार लेकर आएगा जो भविष्य की पीढ़ियों की रक्षा करेंगे, न कि कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देंगे।

यह विधेयक ऐसे समय में लाया गया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन कानूनी आव्रजन कार्यक्रमों पर सख्ती कर रहा है। इसके तहत एच-1बी आवेदकों के लिए उच्च वेतन को प्राथमिकता देना और नए आवेदनों पर एक लाख डॉलर का शुल्क लगाना जैसे कदम शामिल हैं।

एच-1बी वीजा कार्यक्रम में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव

स्थायी निवास के रास्ते को समाप्त करने के अलावा विधेयक में एच-1बी वीजा कार्यक्रम के संचालन में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव है। एच-1बी आवेदकों को यह साबित करना होगा कि उनका स्थायी निवास अमेरिका के बाहर है और वे उसे छोड़ने का इरादा नहीं रखते। यह बिल उन प्रावधानों को भी खत्म करेगा जो ग्रीन कार्ड प्रक्रिया लंबित रहने के दौरान एच-1बी धारकों को वीजा अवधि बढ़ाने की अनुमति देते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Parliament:पेपर लीक पर सरकार और विपक्ष में गतिरोध टूटने के आसार, कल हो सकती है चर्चा; कैसे बनी सहमति? – Parliament Likely To Resolve All Parties Agree To Discuss Anti-paper Leak Bill On Tuesday July 28

Nia Action:म्यांमार में मानव तस्करी और साइबर ठगी नेटवर्क पर Nia का शिकंजा, बंगाल-छत्तीसगढ़ में छापेमारी – Nia-crackdown-on-myanmar-human-trafficking-and-cyber-fraud-network-raids-in-bengal-and-chhattisgarh

पटना छात्र आंदोलन पर बड़ा एक्शन! सैकड़ों गिरफ्तार, परिवारों का आरोप- ‘निर्दोषों को भी भेजा जेल’ – Patna-student-protest-arrests-beur-jail-families-demand-release-bihar

Indore Fake Bill Scam:ed ने 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों का अभियोजन शिकायत पत्र दाखिल किया – Indore Municipal Corporation Fake Bill Scam Ed Files Charges Against 32 Accused In ₹103.42 Crore Case

Cwg 2026:भारतीय एथलीटों का कैसा रहा प्रदर्शन? श्रीशंकर-लोकेश पदक की दौड़ में; गुरिंदरवीर ने किया निराश – Commonwealth Games 2026 Indian Athelete Performance In Atheletics And Para Atheletics Heat And Final Updates

बीकानेर से तैयारी:देश की दुर्लभ सफेद ऊंट नस्ल पर संकट, वैज्ञानिकों ने तैयार किया विशेष प्रजनन समूह; जानें – Bikaner-rare-white-camel-breed-crisis-special-breeding-group-prepared News In Hindi

Leave a Comment