लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:टावर पर चढ़ी दो युवतियां, मचा हड़कंप, प्रशासन के हाथ-पांव फूले; पुलिस और अधिकारी सुरक्षित उतारने में जुटे – Two Young Women Climb Tower In Maharajganj

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महराजगंज में नगर पालिका परिषद महराजगंज के सरोजनी नगर वार्ड स्थित सूचना कार्यालय के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवतियां मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में लगे हुए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टावर पर चढ़ी युवतियों में एक पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है, जो स्थानीय एक आर्केस्ट्रा में डांसर के रूप में कार्य करती है। दूसरी युवती की पहचान और उसके संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास पुलिस कर रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उक्त युवती ने आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी मामले या किसी अन्य विवाद को लेकर युवतियां टावर पर चढ़ी हैं। हालांकि, अभी तक उनके टावर पर चढ़ने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार युवतियों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि  शुक्रवार को करीब साढ़े सात बजे दो युवतियों के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bsf:अमित शाह ने ‘स्मार्ट बॉर्डर’ परियोजना की घोषणा की, घुसपैठियों को बाहर करने की शून्य-सहिष्णुता नीति – Amit Shah Announces Smart Border Project Zero Tolerance Policy To Expel Infiltrators

Currency:’100 प्रति डॉलर भी हुआ रुपया तो घबराने की जरूरत नहीं’, ऐसा क्यों कह रहे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष – ‘rs 100/$ Is Just A Number’: Arvind Panagariya Advises Rbi To Let Rupee Depreciate Amid Oil Crisis

Ipl 2026:गुजरात की जगह टॉप-2 में तय, अब Srh-rcb के बीच आर-पार की लड़ाई; चौथे स्थान के लिए किन टीमों में जंग? – Ipl 2026: Srh Or Rcb, Who Will Get Entry In Top-2? Race For Final Playoff Spot Intensifies Pbks, Rr Or Kkr?

Twisha Sharma Case:सीबीआई करेगी त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश – Mp News: Home Department Issues Notification Recommending Cbi Probe Into Alleged Dowry Murder Of Twisha Sharma

Supreme Court:सुहैल अहमद थोकर को सुप्रीम कोर्ट से राहत; यूएपीए मामले में मिली जमानत, जानें पूरा मामला – Supreme Court Grants Bail To Suhail Ahmed Thokar In Uapa Case

Tap Water Scheme Defunct In Sonarwa Village, Villagers Forced To Depend On River Water – Bihar News

Leave a Comment