लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुर्खियां:ड्रोन से बाल-बाल बचा जेलेंस्की का विमान, आईफोन 18 प्रो लॉन्च; प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का भारत दौरा – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान के पास ड्रोन पहुंचने का दावा सामने आया है। यह दावा नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने किया है। उधर, ईरान युद्ध का असर अमेरिका में तेल की कीमतों पर भी दिख रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चुनाव के बाद ही तेल के दाम नीचे आ सकते हैं। इस बीच, एपल ने आईफोन 18 प्रो समेत कई बड़े एलान किए हैं। फोल्डेबल आईफोन को लेकर भी चर्चा हो रही है। देश में 4.5 करोड़ उच्च शिक्षा छात्र हैं, लेकिन हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा उपलब्ध नहीं है। मालदीव ने थिलाफुशी पोर्ट का ठेका भारत की जगह चीन को दिया है। प्रिंस रहीम आगा खान पंचम भारत पहुंचे हैं, जिससे उनके दौरे को लेकर खास दिलचस्पी है। स्लोवेनिया ने फलस्तीन समर्थक पुरानी नीति बदलते हुए इस्राइल में अपना पहला दूतावास खोला है। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े विवाद पर फैसला सुरक्षित रखा है। वहीं, दुनियाभर में मोबाइल फोन करीब 15 फीसदी महंगे हुए हैं। इसकी वजह समझने के लिए कई आर्थिक और कारोबारी पहलुओं पर नजर डालना जरूरी है। इसके अलावा, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर आगे मोबाइल, ऊर्जा और रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

वोलोदिमिर जेलेंस्की
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


‘जेलेंस्की के विमान के पास पहुंचा ड्रोन’: नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे का दावा; क्या बनी रणनीति?

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बताया कि वह और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की देर रात तक साथ थे। दोनों ने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की। स्टोर ने कहा कि यूक्रेन में लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव के लिए हवाई सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब जेलेंस्की मोल्दोवा से उड़ान भर रहे थे, तब उनका विमान जब जेलेंस्की मोल्दोवा से उड़ान भर रहे थे, तब उनका विमान लगभग एक ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। पढ़ें पूरी खबर 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


ईरान युद्ध का असर: ट्रंप बोले- चुनाव के बाद ही गिरेंगे तेल के दाम; रिपब्लिकन खेमे की क्यों बढ़ी चिंता?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान युद्ध की वजह से बढ़े तेल के दाम जल्द नीचे आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ही शुरू हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

आईफोन 18 प्रो सीरीज की 10 बातें हैं अहम।
– फोटो : अमर उजाला


एपल इवेंट की 10 बड़ी बातें: आईफोन 18 प्रो और एआई से लेकर फोल्डेबल आईफोन तक, एक जगह जानें सभी बड़े एलान

एपल के सालाना इवेंट में कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के अलावा नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है। साथ ही, एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन ‘डुओ’ को भी लॉन्च किया। इसके साथ ही Apple Watch, नई सीरी और AirPods 5 को भी पेश किया गया है। इस साल एपल इवेंट में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। एपल इवेंट में कंपनी ने स्टैडर्ड iPhone 18 मॉडल लॉन्च नहीं किया है। iPhone 18 प्रो सीरीज को कंपनी ने 1,64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। आइए इस लॉन्च इवेंट के बारे में 10 बड़ी बातों को जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर 

 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

दिल्ली में एमसीडी की कार्रवाई के बीच पीजी छोड़ते छात्र
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई


विश्वविद्यालयों का हाल: देशभर में 4.5 करोड़ छात्र, हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा नहीं; कितनों को मिलती है जगह?

देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में 4.50 करोड़ छात्र पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन इन छात्रों के लिए हॉस्टल सीटों का कोई केंद्रीय डाटा उपलब्ध नहीं है। सत्य निकेतन पीजी हादसे के बाद छिड़ी देशव्यापी बहस के बाद अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि देश के 1,278 विश्वविद्यालयों में से सिर्फ 1,069 में ही हॉस्टल की सुविधा है। इनमें भी सभी छात्रों को हॉस्टल नहीं मिल पाता। उच्च शिक्षण संस्थानों में कितने छात्रों को हॉस्टल मिल पाता है और कितने बाहर रहने के लिए मजबूर हैं, इसका डाटा किसी के पास नहीं है।  पढ़ें पूरी खबर 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फिलीपींस में समंदर के बीच नाव बनी आग का गोला:पांच यात्रियों की मौत और 87 लापता; कैसे हुआ हादसा? – Philippines Ferry Fire Mv June Aster Many Dead 87 Missing Updates

रांची में बड़ा हादसा:पानी टंकी का टावर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; तीन को किया गया रेस्क्यू – Ranchi Water Tank Tower Collapse Two Workers Dead District School Ndrf Jharkhand

अनुराग कश्यप @54:फुटपाथ पर गुजारी रातें, पिता ने उधार लेकर पढ़ाया; ‘वासेपुर’ के जिक्र पर चिढ़ते हैं निर्देशक? – Anurag Kashyap Birthday Special Know His Life And Struggle Why He Do Not Like To Talk About Gangs Of Wasseypur

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा:उप मुख्यमंत्री बोले- सभी श्रमिकों को बचाया गया, 12 को चोटें आईं – Gujarat: Part Of Under-construction Building Collapses In Kudasan, Gandhinagar; Rescue Operation Underway

₹53.72 लाख की लग्जरी एसयूवी में ऑडियो समस्या पर ₹1.5 लाख मुआवजा:कार बदलने और रिफंड की मांग खारिज – Faulty Audio In Rs 53 Lakh Suv: Consumer Commission Orders Rs 1.5 Lakh Payout To Luxury Car Owner

नेपाल जलप्रलय:मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका – Nepal Flood Updates Death Toll How Usa Pull Support Its Impact

Leave a Comment