लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रांची में बड़ा हादसा:पानी टंकी का टावर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; तीन को किया गया रेस्क्यू – Ranchi Water Tank Tower Collapse Two Workers Dead District School Ndrf Jharkhand

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम पुराने पानी टंकी के टावर को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टावर अचानक ढह गया और उसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब छह बजे कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिला स्कूल परिसर में हुआ। यहां नई पानी टंकी बनाने के लिए पुराने ढांचे को तोड़ने का काम चल रहा था।

हादसे के वक्त पांच मजदूर थे मौके पर

अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय पुराने टावर को गिराने का काम चल रहा था, उस दौरान मौके पर कुल पांच मजदूर मौजूद थे। टावर अचानक भरभराकर गिर गया और दो मजदूर मलबे में दब गए। वहीं, तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एक शव पहले, दूसरा बचाव अभियान के दौरान मिला

एएसपी निखिल राय ने बताया कि हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है। टावर गिरने के बाद एक मजदूर का शव तुरंत मलबे से बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरा मजदूर मलबे के नीचे फंस गया था। उसकी तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया गया।

एनडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रांची स्थित 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट मोहम्मद सलीम रईम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और मलबे में फंसे मजदूर की तलाश की। कमांडेंट ने बताया, “हादसे के वक्त यहां पांच लोग थे। इनमें से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया। एक शव जिला प्रशासन ने पहले ही बरामद कर लिया था, जबकि दूसरा शव अब बरामद कर लिया गया है। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।”

हादसे के कारणों की जांच शुरू

हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुराने पानी टंकी के टावर को गिराने के दौरान यह ढांचा अचानक क्यों ढह गया, इसकी जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस:वर्किंग डे में भी नहीं थमी ‘मिर्जापुर- द मूवी’ की कमाई, पांचवे हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड – Film Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 6 And Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34

फिलीपींस में समंदर के बीच नाव बनी आग का गोला:पांच यात्रियों की मौत और 87 लापता; कैसे हुआ हादसा? – Philippines Ferry Fire Mv June Aster Many Dead 87 Missing Updates

सुर्खियां:ड्रोन से बाल-बाल बचा जेलेंस्की का विमान, आईफोन 18 प्रो लॉन्च; प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का भारत दौरा – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

अनुराग कश्यप @54:फुटपाथ पर गुजारी रातें, पिता ने उधार लेकर पढ़ाया; ‘वासेपुर’ के जिक्र पर चिढ़ते हैं निर्देशक? – Anurag Kashyap Birthday Special Know His Life And Struggle Why He Do Not Like To Talk About Gangs Of Wasseypur

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा:उप मुख्यमंत्री बोले- सभी श्रमिकों को बचाया गया, 12 को चोटें आईं – Gujarat: Part Of Under-construction Building Collapses In Kudasan, Gandhinagar; Rescue Operation Underway

₹53.72 लाख की लग्जरी एसयूवी में ऑडियो समस्या पर ₹1.5 लाख मुआवजा:कार बदलने और रिफंड की मांग खारिज – Faulty Audio In Rs 53 Lakh Suv: Consumer Commission Orders Rs 1.5 Lakh Payout To Luxury Car Owner

Leave a Comment