लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ujjain Shocker: Family Performs Symbolic Last Rites Of ‘alive’ Daughter Over Inter-caste Love Marriage – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उज्जैन के खाचरौद में एक परिवार ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। अलग समाज के युवक से प्रेम विवाह करने पर नाराज परिजनों ने अपनी 18 वर्षीय जीवित बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बेटी की तस्वीर जलाई, ‘गोरनी’ की रस्म निभाई और घोषणा कर दी कि आज से वह उनके लिए मृत समान है।

घटना खाचरौद शहर की है, जहां प्रजापति समाज के लोगों की मौजूदगी में यह पूरा कार्यक्रम किया गया। परिवार के अनुसार, उनकी बेटी पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है और उसकी उम्र करीब 18 वर्ष 2 माह है। आरोप है कि उसने अपनी पसंद से दूसरे समाज के युवक से प्रेम विवाह कर लिया।

युवती ने माता-पिता और दोनों भाइयों को पहचानने मनाकर दिया

परिजनों का कहना है कि उन्होंने बेटी को कई बार समझाने का प्रयास किया। मामला पुलिस थाने तक भी पहुंचा, जहां परिवार ने उसे घर लौटने के लिए कहा, लेकिन युवती अपने निर्णय पर अडिग रही। परिजनों का आरोप है कि थाने में युवती ने माता-पिता और दोनों भाइयों तक को पहचानने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर परिवार ने यह कठोर निर्णय लिया।

ऐसे किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार


बेटी की तस्वीर को अग्नि देकर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया। समाज की पारंपरिक ‘गोरनी’ रस्म निभाकर परिवार ने उससे सभी रिश्ते समाप्त करने की घोषणा की। इस रस्म के बाद त्याग किए गए परिवार के सदस्य से परिवार के अन्य सदस्यों का कोई रिश्ता या जुड़ाव नहीं रह जाता है। 

बेदखल करने की घोषणा


पिता और दोनों भाइयों ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि आज से बेटी के साथ उनके सभी पारिवारिक और सामाजिक संबंध समाप्त हैं। इस दौरान पिता और दोनों भाई भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बेटी का बड़े स्नेह और संघर्ष के साथ पालन-पोषण किया था, लेकिन अब उससे सभी रिश्ते खत्म कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: आज किसानों का भोपाल कूच व CM हाउस के घेराव की तैयारी, मूंग की 100% खरीदी पर अड़े; अब आगे क्या?

समाजजनों ने क्या कहा?


समाज के लोगों ने कहा कि यह कदम उन युवतियों के लिए संदेश है, जो यह सोचती हैं कि केवल वही अपने माता-पिता का त्याग कर सकती हैं। उनका कहना था कि माता-पिता भी ऐसी स्थिति में अपनी बेटी से संबंध समाप्त करने का निर्णय ले सकते हैं। परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों में विवाह पंजीकरण से पहले माता-पिता को सूचना देने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें भी अपना पक्ष रखने का अवसर मिल सके।

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी होमगार्ड पीईटी:छह केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए बदला रिपोर्टिंग समय, क्या है नई टाइमिंग? जानें यहां – Up Home Guard Pet: Reporting Time Changed For Candidates At Six Centres

बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता:शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल – Asim-mondal-akash-maoist-leader-arrested-kolkata-stf-patashpur-west-bengal-cpi-maoist

यूपी:भाजपा की कमजोर सीटों पर मजबूती दिखा रहे सहयोगी दल, इन सीटों पर प्रदर्शन नहीं रहा बेहतर; लगातार मिली हार – Up Politics Bjp Allies Step Up Activity In Party’s Weak Seats Ahead Of 2027 Assembly Polls

पंजाब में छह जिलों में रेल रोको आंदोलन:मोगा में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, सुनाम में ट्रेन रोकी – Ultimatum For ‘rail Roko’ Protest Kisan Mazdoor Morcha Warns Government Deadline To Meet Demands

एक्सप्लेनर:यूपीआई पर शुल्क से खत्म हुआ मुफ्त डिजिटल भुगतान का दौर, पर इसकी असली कीमत आखिर चुकाएगा कौन? – Who Really Pays For Upi’s New Fee? Inside The 0.4% Charge And Its Hidden Impact On Consumers

भारत बनाम अफगानिस्तान:क्या आज आखिरी टी20 में खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी? खुद पोस्ट करके दिया संकेत – India Vs Afghanistan 3rd T20i: Will Vaibhav Sooryavanshi Get A Chance? His Post Sparks Speculation

Leave a Comment