लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Trump:चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया ‘भ्रष्ट’, बीच में छोड़ा इंटरव्यू – Trump Enraged When Asked For Proof Of Election Fraud Claims, Calls Journalist ‘corrupt’, Left Interview Midway

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मीडिया के साथ तीखी बहस को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एनबीसी न्यूज की पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर के साथ इंटरव्यू के दौरान न केवल तीखी बहस की, बल्कि इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए। ट्रंप ने पत्रकार और मीडिया संस्थानों पर पक्षपातपूर्ण और बेईमान होने का आरोप लगाया। रविवार को प्रसारित हुए इस इंटरव्यू में ट्रंप ने कैलिफोर्निया के गवर्नर चुनाव का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि चुनाव परिणाम आने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि चुनाव में धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान के चार दिन बाद भी नतीजे घोषित नहीं हो पाए हैं, जो उनके अनुसार चुनावी गड़बड़ी का संकेत है।

 

यह भी पढ़ें- Trump-Netanyahu Talks: ट्रंप ने नेतन्याहू को रोका, कहा- अब हमला नहीं, वरना टूट जाएगा इस्राइल-ईरान शांति समझौता

2020 पुराने आरोप भी ट्रंप ने दोहराए

ट्रंप ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने पुराने आरोप भी दोहराए। उन्होंने कहा कि 2020 का चुनाव धांधली वाला था और अब कैलिफोर्निया में भी वैसा ही हो रहा है। जब पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर ने उनसे इन आरोपों के समर्थन में सबूत मांगे तो ट्रंप ने कहा, ‘मुझे सिर्फ देखना है, वही काफी है’। वहीं पत्रकार ने जब उन्हें याद दिलाया कि अदालतों और चुनाव अधिकारियों ने ऐसे आरोपों की पुष्टि नहीं की है, तो ट्रंप नाराज हो गए। उन्होंने कहा, ‘वे सभी भ्रष्ट हैं, ठीक आपकी तरह। आपका प्रेस भ्रष्ट है और ‘मीट द प्रेस’ भी भ्रष्ट है’।

या तो आप भ्रष्ट हैं या फिर मूर्ख हैं- ट्रंप

इस दौरान पत्रकार ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह भ्रष्ट नहीं हैं, लेकिन ट्रंप ने जवाब दिया, ‘या तो आप भ्रष्ट हैं या फिर मूर्ख हैं। आप जानते हैं कि चुनावों में धांधली हो रही है और आपका नेटवर्क भी यह जानता है’। बहस बढ़ने के साथ ट्रंप ने एनबीसी के अलावा एबीसी, सीबीएस और सीएनएन जैसे अन्य प्रमुख अमेरिकी मीडिया संस्थानों को भी ‘एकतरफा’ और ‘भ्रष्ट’ बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका चुनाव प्रबंधन के मामले में ‘तीसरी दुनिया के देश’ जैसा बन गया है। कुछ देर बाद ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब वह इंटरव्यू जारी नहीं रखना चाहते। उन्होंने कहा, ‘बस, अब बहुत हो गया। यहीं खत्म करते हैं। धन्यवाद’। इसके बाद वह इंटरव्यू छोड़कर चले गए।

पत्रकार के रोकने पर भी नहीं रुके ट्रंप

हालांकि वेल्कर ने उन्हें रोकने और बातचीत जारी रखने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह इस इंटरव्यू के लिए विशेष रूप से विस्कॉन्सिन तक आई हैं। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि उन्होंने बारिश में एक घंटे तक इंटरव्यू दिया है और अब काफी समय दे चुके हैं। उन्होंने मीडिया से सुधरने की भी सलाह दी।

इंटरव्यू के दौरान 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) पर हुए हमले का मुद्दा भी उठा। वेल्कर ने पूछा कि क्या पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में दोष स्वीकार करने वाले लोगों को ट्रंप के प्रस्तावित ‘एंटी-वेपनाइजेशन फंड’ से लाभ मिल सकता है। इस सवाल पर भी ट्रंप असहज नजर आए और उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि कई लोगों ने लंबे जेल की सजा के डर से दोष स्वीकार किया था।

यह भी पढ़ें- West Asia Crisis: ‘समझौते से पहले नहीं देंगे कोई राहत’, ईरान की जब्त संपत्तियों पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

लंबे समय से ट्रंप और अमेरिकी मीडिया के बीच चल रहा तनाव

इस बीच ट्रंप ने हाल ही में सीएनएन पर भी निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर आरोप लगाया कि सीएनएन ने ईरान से जुड़ी एक झूठी और खतरनाक खबर प्रकाशित की। ट्रंप ने दावा किया कि चैनल ने एक अविश्वसनीय स्रोत की जानकारी को शीर्षक बनाकर प्रकाशित किया, जिससे संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय स्थिति और भड़क सकती थी। ट्रंप और अमेरिकी मीडिया के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद से ही वह कई प्रमुख समाचार संस्थानों पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग और गलत जानकारी फैलाने के आरोप लगाते रहे हैं। यह ताजा घटना भी दोनों पक्षों के बीच जारी टकराव का एक और उदाहरण मानी जा रही है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान:अजमेर में कांग्रेस की जीत पर डोटासरा-जूली ने थपथपाई पीठ, बोर्ड बनाने का किया दावा – Ajmer Municipal Election Congress Board After 36 Years Rajkumar Jaipal

ट्रंप का जेलेंस्की को अल्टीमेटम:रूसी तेल रिफाइनरियां उड़ाना बंद करो, अमेरिका में डीजल पहली बार $6 पार – Trump’s Ultimatum To Zelenskyy: Stop Blowing Up Russian Oil Refineries Diesel Prices In Us Cross 6 Dollar

सीपीआई:अगस्त में खुदरा महंगाई 4.82 फीसदी पर पहुंची, खाद्य कीमतें बनीं बड़ी वजह – Double Whammy Of Inflation: Retail Inflation Hits 4.82% In August, Food Prices To Blame

एशियाड, ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेल में क्या है अंतर?:भारतीय एथलीटों के लिए एशियाई खेल अहम क्यों, जानें सबकुछ – Difference Between Asian Games, Olympics And Commonwealth Games Why Asiad Are Crucial For Indian Athletes

संदेशखाली:कोर्ट के आदेश पर पांच साल बाद कब्र से निकले भाजपा कार्यकर्ता के अवशेष; 2021 हिंसा से जुड़ा मामला – Sandeshkhali Bjp Worker Case: Skeletal Remains Exhumed Five Years After Alleged Post-poll Violence

क्रिकेट के मैदान पर वंदे मातरम:कांग्रेस बोली- आखिर इससे क्या हासिल होगा? नकवी से ट्रॉफी न लेने को बताया नाटक – Vande Mataram On Cricket Field Congress Leader Udit Raj Asks What Will Achieved By This

Leave a Comment